फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, student, science, fair, kinnaur news, devi chandika, school, kothi

Rampur Bushahar News: लघु नाटिका में एकलव्य आवासीय स्कूल निचार प्रथम

Thu, 26 Oct 2023 06:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 06:15 PM IST
विज्ञापन
कोठी स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन में बच्चों ने पेश किए बेहतरीन प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। देवी चंडिका राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठी में आयोजित जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन के दूसरे दिन जिले के 25 स्कूलों से आए 99 विद्यार्थियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान क्विज, गणित ओलंपियाड, वैज्ञानिक क्रियाकलाप, मॉडल, प्रोजेक्ट सर्वे रिपोर्ट और वैज्ञानिक लघु नाटिका को शानदार तरीके से पेश किया। इस दौरान बच्चों ने लघु नाटिका के माध्यम से सभी को जागरूक करने का प्रयास किया। लघु नाटिका में एकलव्य आवासीय स्कूल निचार प्रथम स्थान हासिल किया है जबकि दूसरा स्थान सतलुज व्यू पब्लिक स्कूल भावानगर और तीसरा स्थान हिमालयन पब्लिक स्कूल रिकांगपिओ ने हासिल किया। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक किन्नौर जितेंद्र नेगी ने बताया कि तीन दिवसीय बाल विज्ञान सम्मेलन में आज अंतिम दिन वैज्ञानिक मॉडल प्रतियोगिता और वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का के समापन अवसर पर जिला परिषद किन्नौर उपाध्यक्ष प्रिया नेगी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहेंगी। इस दौरान विजेताओं को ट्राॅफी देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed