{"_id":"65059bc0f6c7b6e77007a004","slug":"rampur-news-sports-news-under-19-dofda-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-5564-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: मार्चपास्ट में नोगली स्कूल अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: मार्चपास्ट में नोगली स्कूल अव्वल
विज्ञापन
दोफदा में 31 स्कूलों के 600 खिलाड़ी दिखा रहे दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दोफदा में छात्रवर्ग की अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हुआ। विधायक रामपुर नंदलाल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसमें 31 स्कूलों के 600 खिलाड़ी प्रतिभा भाग ले रहे हैं। मार्चपास्ट में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नोगली ने पहला स्थान हासिल किया। इस मौके पर मुख्यातिथि ने सभी छात्र खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और खेल को खेल की भावना से खेलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज रामपुर क्षेत्र के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखा रहे हैं। हाल ही में कनाडा में आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ननखड़ी की बेटी मोनिका ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। इसके अलावा उन्होंने छात्रों को नशे से दूर रहने का भी आह्वान किया। प्रतियोगिता में चार दिनों तक वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, योगा, रेसलिंग, शतरंज और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस मौके पर आयोजक सचिव सुनील चौहान और खेल प्रभारी प्रीतम ठाकुर के अलावा अन्य मौजूद रहे।