फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, sports news, sarvpalli, institute,

Rampur Bushahar News: वॉलीबाल में विवेकानंद सदन प्रथम

Mon, 08 Apr 2024 05:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 05:32 PM IST
विज्ञापन
सर्वपल्ली राधा कृष्ण बीएड एमएड संस्थान नोगली में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। सर्वपल्ली राधाकृष्णन बीएड/एमएड संस्थान नोगली बालना में सोमवार को चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में इंडोर और आउटडोर गतिविधियां करवाई गईं। इसमें चेस, टेबल टेनिस, कैरम, वालीबॉल, क्रिकेट, खो-खो, बैडमिंटन, रस्साकशी, थ्री लेग रेस, 100 मीटर रेस, शॉट पुट, जैवलिन थ्रो, लंबी कूद, सेक दौड़ जैसी स्पर्धाएं करवाई गईं। खेल प्रतियोगिता में संस्थान के सदन गांधी सदन, विवेकानंद सदन, टैगोर सदन, अरोबिन्दो सदन के प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। क्रिकेट प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में महात्मा गांधी सदन ने ट्राॅफी पर कब्जा जमाया जबकि स्वामी विवेकानंद सदन दूसरे स्थान पर रहा। लड़कियों के वर्ग में अरबिंदो घोष सदन ने प्रथम स्थान हासिल किया। स्वामी विवेकानंद सदन दूसरे नंबर पर रहा। खो-खो में लड़कियाें के वर्ग में स्वामी विवेकानंद सदन ने पहला स्थान प्राप्त किया। महात्मा गांधी सदन दूसरे स्थान पर रहा। बैडमिंटन एकल पुरुष वर्ग में देवेंद्र विजेता बने जबकि अखिल दूसरे स्थान पर रहे। बैडमिंटन युगल में यतिन और अरुण की जोड़ी विजेता बनी, वहीं दिव्यम और आशीष ने दूसरा स्थान हासिल किया। बैडमिंटन एकल महिला वर्ग में स्मृति ने पहला, शांतिशा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन युगल में उर्वशी, श्रीतिमा और स्वाति, प्राक्षी की जोड़ी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। टेबल टेनिस में अभिषेक, इशांत, कुलदीप और लोकेश्, दिव्यम और रमन विजय रहे। सौ मीटर दौड़ में यतिन, अनुजा, हर्षिता स्वामी विवेकानंद सदन प्रथम स्थान पर रहा। तीन पैरों वाली दौड़ के पुरुष वर्ग में अमित और चंद्रमोहन, महिला वर्ग में में पुनिता और राजकुमारी, इशानी और अंकिता ने जीत दर्ज की। शतरंज में कुलदीप,अभिलाष, अंकिता, प्रियंका विजेता बने। वहीं कैरम में राजिंद्र, अभिषेक और शुभम, अंकित और जगदीश जीत दर्ज की। सुहानी, अंकिता और दमयंती, सबीहा और अंकिता विजेता बने। रस्साकशी में रविंद्रनाथ टैगोर सदन ने पहला और अरबिंदो घोष सदन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में स्वामी विवेकानंद सदन ने पहला और रविंद्रनाथ टैगोर सदन ने दूसरा स्थान हासिल किया। वॉलीबाल में पुरुष वर्ग में स्वामी विवेकानंद सदन ने पहला, महात्मा गांधी सदन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में स्वामी विवेकानंद सदन प्रथम और व महात्मा गांधी सदन दूसरे स्थान पर रहा। ऊंचीकूद में अनिल ने बाजी मारी। श्रीतिमा ने महिला वर्ग में पहला स्थान हासिल किया जबकि स्वामी विवेकानंद सदन की ज्योति ने जीत दर्ज की। शॉटपुट में यतिन, रूम सिंह, श्रीतिमा, स्मृति ने जीत दर्ज की। भाला फेंक में कृष्णकांत, नरेंद्र, अंकिता, चंदा, रिले रेस में अनिल, गुलमोहर और आशु, मनीष, केवल और प्रमोद,श्रीतिमा, शगुन और शांतिशा, दमयंती, मीनाक्षी और निशा ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्यातिथि नैन सिंह ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस दौरान विवेकानंद सदन को ओवर ऑल विजेता के खिताब से नवाजा गया।




--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed