फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, sports news, kabaddi, state, president, rajkmur, press, confrece

Rampur Bushahar News: गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को मिलने वाली राशि में हो बढ़ोतरी

Thu, 26 Oct 2023 07:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 07:08 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार ब्रांटा ने सरकार से की मांग
विज्ञापन

रामपुर में जल्द होगा महिला फेडरेशन कबड्डी स्पर्धा का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न खेलों को बढ़ावा देने के लिए बेहतरीन सुविधा दे रही है लेकिन खिलाड़ियों को जो 25-25 लाख रुपये देने की बात प्रदेश सरकार कर रही है यह राशि बहुत कम है। यह बात हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार ब्रांटा ने रामपुर में प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि जब हरियाणा सरकार तीन-तीन करोड़ प्रत्येक खिलाड़ी को दे रही है। इसको देखते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार को भी राशि में बढ़ोतरी करनी चाहिए। गोल्ड मेडल जीत करने आने वाले खिलाड़ियों को क्लास वन अधिकारी डीएसपी के पद पर नियुक्त किया जाए। इसके अलावा राशि में बढ़ोतरी की जाए, जिससे आने वाले युवा पीढि़यों का मनोबल बढ़ सके और युवाओं का खेलों के प्रति रुझान बढ़ सके। उन्होंने बताया कि हिमाचल जैसे छोटे राज्य से छह खिलाड़ियों का इंडिया कैंप के लिए चयनित होना गर्व की बात है। उन्होंंने प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री और युवा सेवाएं एंव खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मांग की है कि जो खिलाड़ी देश के लिए गोल्ड मेडल हासिल करते है, उन्हें कम से कम डीएसपी रैंक अधिकारी के पद पर नियुक्त की जाए। बुशहर कबड्डी संघ रामपुर ने राज्यस्तरीय फेडरेशन महिला कप कबड्डी प्रतियोगिता रामपुर में करने की बात रखी है, जिस पर विचार किया जाएगा। इस मौके पर बुशहर कबड्डी संघ रामपुर के पदाधिकारियों ने उनका रामपुर पहुंचने पर स्वागत किया। इनकी अध्यक्षता में चीन के हांगझोऊ में आयोजित एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने एशियाई गेम में गोल्ड मेडल हासिल किया है। एशियन गेम में बतौर टेक्निकल ऑफिशियल के तौर पर राजकुमार ब्रांटा ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इस मौके पर बुशहर कबड्डी एसोसिएशन संयोजक अनिरुद्ध सिंह बिष्ट, नवीन भलूनी, संजय नेगी, महासचिव दलीप भलूनी, अश्वनी शर्मा, तरुण कायथ और संजय सूद सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed