फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, sports news, cricket, shrikhand chayal, win turnament,

Rampur Bushahar News: श्रीखंड चायल की टीम ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

Sun, 11 Feb 2024 07:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 07:13 PM IST
विज्ञापन
शिल्पा चौहान ने अपने नाम किया वुमेन ऑफ द सीरीज का खिताब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। निरमंड की बाड़ी पंचायत के बड़ासन युवक मंडल की ओर से महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को श्रीखंड-7 चायल और स्काई वॉरियर्स किन्नौर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर स्काई वॉरियर्स किन्नौर ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले खेलते हुए श्रीखंड-7 चायल की टीम ने निर्धारित 7 ओवर में 83 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। टीम की कप्तान और सलामी बल्लेबाज शिल्पा चौहान ने 66 रनों की पारी खेली लेकिन इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्काई वॉरियर्स किन्नौर की टीम 75 रन पर ही सिमट गई। इस शृंखला में वुमेन ऑफ द सिरीज का पुरस्कार शिल्पा चौहान ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में कैप्टन शिल्पा चौहान, रीना, गुड्डी, मोनिका, हिना, रिया और अनु ने बेहतरीन प्रदर्शन करके टीम को जीत दिलाई। विजेता टीम को 11,000 रुपये का इनाम देकर नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed