फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, sports news, cricket,

Rampur Bushahar News: बीबीएससी, केएफसी और बारंग ने अगले दौर में पाया प्रवेश

Sun, 11 Feb 2024 07:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 07:44 PM IST
विज्ञापन
पाटबंगला मैदान में चार जिले के खिलाड़ी दिखा रहे दमखम, मुकाबले देखने उमड़ रही लोगों की भीड़
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। ब्लैक बॉयज स्पोर्ट्स क्लब रामपुर की ओर से आयोजित अविनाश नेगी मेमोरियल क्रिक्रेट प्रतियोगिता में खूब चौके-छक्के लग रहे हैं। इन दिनों क्रिकेट प्रतियोगिता क्षेत्र के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। वहीं रविवार को छुट्टी होने के कारण पाटबंगला मैदान में सैकड़ों लोगों ने क्रिकेट मैच का लुत्फ उठाया। मैदान के चारों ओर एनएच के किनारे खड़े होकर लोगों ने मैच देखा। रविवार को पहला मैच डब्ल्यूसीसी रामपुर बुशहर और बीबीएससी के बीच खेला गया। इसमें बीबीएससी ने जीत हासिल की। दूसरा मैच इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड किन्नौर और केएफसी के बीच खेला गया। इसमें केएफसी ने विजय हासिल कर अगले दौर में प्रवेश पाया। तीसरा मुकाबला बॉल बैशर किन्नौर और डीएससी बारंग के बीच खेला गया। इसमें डीएससी बारंग ने मैच जीता। क्लब के सचिव यशवंत शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में शिमला, किन्नौर, कुल्लू और मंडी जिले की टीमें दमखम दिखा रही है। प्रतियोगिता की विजेता टीम को एक लाख रुपये और ट्रॉफी से पुरस्कृत किया जाएगा। उपविजेता टीम को 50,000 रुपये और ट्रॉफी से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed