फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, sports news, cricket

Rampur Bushahar News: डिक्टेटर्स भावानगर ने जीता क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब

Sun, 18 Feb 2024 07:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 07:42 PM IST
विज्ञापन
पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित अविनाश नेगी मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न
विज्ञापन


मुख्यातिथि ने प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को नवाजा

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर के पाटबंगला मैदान में आयोजित अविनाश नेगी मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता पर डिक्टेटर्स भावानगर की टीम ने कब्जा जमाया है। वहीं मेजबान ब्लैक बॉयल स्पोर्ट्स क्लब उपविजेता बना। रविवार को प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्यातिथि डॉ. प्रेम नेगी ने विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में चार जिलों से आईं 32 टीमों ने भाग लिया। ब्लैक बॉयज क्रिकेट क्लब रामपुर की ओर से आयोजित स्वर्गीय अविनाश नेगी मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य अविनाश नेगी को श्रद्धांजलि देना था, वहीं युवाओं को नशा छोड़ खेल से जुड़ने के लिए प्रेरित करना है। प्रतियोगिता में शिमला, कुल्लू, किन्नौर और मंडी जिले की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को डिक्टेटर्स भावानगर और ब्लैक बॉयज रामपुर के बीच हुआ। टॉस जीतकर भावानगर की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लैक बॉयल की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 103 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी भावानगर की टीम ने 12वें ओवर में जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में मैन ऑफ दी सीरीज का खिताब भावानगर के शुभम नेगी को दिया गया, जबकि फाइनल मुकाबले का मैन ऑफ द मैच अवनेश नेगी चुने गए। इसी तरह श्रेष्ठ बल्लेबाज अमित रस्तोगी, श्रेष्ठ गेंदबाज प्रेरित शास्त्री, श्रेष्ठ विकट कीपर करन जिस्टू, श्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक का खिताब अखिल को दिया गया। श्रेष्ठ एमर्जिंग प्लेयर पंकज रोटेला चुने गए। मुख्यातिथि डॉ. प्रेम नेगी ने विजेता भावानगर की टीम को एक लाख रुपये के नकद पुरस्कार और ट्रॉफी, उपविजेता बीबीएससी की टीम को पचास हजार रुपये और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए आयोजक क्लब को बधाई दी। इस मौके पर अनिल नेगी, देवेंद्र बोरिस, यशवंत शर्मा, यशवीर महाजन, विमल चौहान, सुनील चौहान, तिलक राज, हर्ष कायथ, मृणाल सिंह राणा, नरेंद्र नेगी, रमेश मेहता और रविंद्र पैलेस सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed