फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, sports news, chess, competition

Rampur Bushahar News: चेस में देव किशन और कैरम में रणजीत बने विजेता

Sun, 07 Jan 2024 05:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 05:15 PM IST
विज्ञापन
रामपुर में इंडोर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर में आयोजित नौ दिवसीय इंडोर खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके समापन अवसर पर जीआर आजाद और मदन भारती बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। संचालक गुरुदास जोशी ने मुख्यातिथि का टोपी और शॉल पहनाकर स्वागत किया। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। प्रतियोगिता में 250 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में चेस और कैरम खेलों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में चार कंप्यूटर सेंटरों के बच्चों ने हिस्सा लिया। इसमें प्लस प्वाईंट, फाइनल कंप्यूटर, परफेक्ट सेंटर और डब्लयूडीपीआई कंप्यूटर सेंटर ने हिस्सा लिया। कैरम सिंगल में किन्नू के रणजीत राणा प्रथम रहे जबकि कुनाल दूसरे स्थान पर रहे। कैरम डब्बल में हिमेश और जोजी ने पहला और जगदीश और राजीव ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग प्रतियोगिता में भी छात्रों ने भाग लिया। चेस प्रतियोगिता में देव किशन पहले स्थान पर रहे। इस प्रतियोगिता का आयोजन प्लस प्वाइंट कंप्यूटर सेंटर ने करवाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी एक तरफ मोबाइल के नशे में डूब रही हैं। युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए खेलों से जुड़ना जरूरी है। संचालक गुरुदास जोशी ने कहा कि युवाओं को इस तरह की इंडोर खेलों का भविष्य में भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed