{"_id":"6490939953321c54890882d6","slug":"rampur-news-sports-news-aani-win-volyball-turnament-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-1475-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: वॉलीबाल में आनी और खोखा में दलाश बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: वॉलीबाल में आनी और खोखा में दलाश बना विजेता
विज्ञापन
दलाश (कुल्लू)। क्षेत्र के सरस्वती विद्या मंदिर दलाश संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में वॉलीबाल का खिताब आनी ने जीता है। प्रतियोगिता में 10 स्कूलों से आए 400 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। समारोह में आनी भाजपा मंडल अध्यक्ष अमर ठाकुर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
एसवीएम दलाश के प्रधानाचार्य दलीप वर्मा ने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता के शिशु वर्ग में दलाश प्रथम स्थान हासिल किया है जबकि आनी द्वितीय, बाल वर्ग में निरमंड पहले, नित्थर दूसरे, किशोर वर्ग में निरमंड पहले और नित्थर दूसरे स्थान पर रहे। खोखो प्रतियोगिता के शिशु वर्ग में दलाश प्रथम, कुंगश द्वितीय, बाल वर्ग में कुंगश पहले, दलाश दूसरे, किशोर वर्ग में आनी पहले और कुंगश दूसरे स्थान रहा। वॉलीबाल में आनी ने पहला और दलाश ने दूसरा स्थान हासिल किया है। बैडमिंटन के शिशु वर्ग में चवाई पहले, दलाश दूसरे, बाल वर्ग में दलाश पहले, च्वाई दूसरे, किशोर वर्ग में आनी पहले, दलाश दूसरे, लोकनृत्य में शिशु वर्ग में कुंगश पहले, निरमंड दूसरे, बाल वर्ग में आनी प्रथम, दलाश द्वितीय और किशोर वर्ग में आनी पहले, निरमंड दूसरे स्थान पर रहा।
मुख्यातिथि अमर ठाकुर ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने स्कूल के विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की। साथ ही उन्होंने विजेताओं को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। मुख्यातिथि ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए 15,000 रुपये की राशि भेंट की। इस मौके पर स्कूल के संरक्षक सोहनी राम राठी, दलाश पंचायत प्रधान सत्येंद्र शर्मा, विक्की वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।