फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, sports, compition, kumarsen

Rampur Bushahar News: एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र कुमारसैन में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

Wed, 30 Aug 2023 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। एसएसबी ट्रेनिंग सेंटर कुमारसैन में आयोजित तीन दिवसीय खेलकूद स्पर्धा संपन्न हो गई है। बुधवार को कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएसबी ट्रेनिंग सेंटर कुमारसैन के कार्यवाहक कमांडेंट आरके कुम्भारे और सहायक कमांडेंट एबी संजीवा राव ने की।
विज्ञापन


समापन समारोह में एसडीएम कुमारसैन सुरेंद्र मोहन बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यवाहक कमांडेंट आरके कुम्भारे ने मुख्यातिथि को स्मृति चिह्न, टोपी और मफलर भेंटकर उन्हें सम्मानित किया। कार्यवाहक कमांडेंट आरके कुम्भारे ने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता में आउटडोर, इनडोर और मनोरंजन खेल गतिविधियां आयोजित की गई।
विज्ञापन



इसमें विभिन्न आयु समूहों के अनुसार बैडमिंटन, खो-खो, वॉलीबाल, रस्साकशी और फुटबाल सहित अन्य विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में एसवीएम, डीएवी, केपीएस कुमारसैन, जेबीलके वरिष्ठ माध्यमिक माध्यमिक पाठशाला के खिलाड़ियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रशिक्षण केंद्र के सभी कार्मिक, संदीक्षा सदस्य, प्रशिक्षुओं और स्थानीय लोगों सहित स्कूली बच्चों ने स्वस्थ भारत की शपथ भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद को श्रद्धांजलि देने के लिए और अन्य खेलों के साथ-साथ भारतीय स्वदेशी खेलों का प्रसार करना है। इस मौके पर प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुरभी बाली, प्रधानाचार्य सरस्वती विद्या मंदिर यशवंत भारद्वाज और पूर्व अर्धसैनिक एसोसिएशन अध्यक्ष देवीचंद वर्मा सहित कई अन्य मौजूद रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed