फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, skit, play, vote, importance, nirmand,

Rampur Bushahar News: नुक्कड़ नाटक लोगों को बताया मतदान का महत्व

Sun, 05 May 2024 06:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 06:12 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


निरमंंड (कुल्लू)। राजमाता शांति देवी आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निरमंड के चुनावी साक्षरता क्लब (ईएलसी क्लब) की ओर से निरमंड बस अड्डे में लोगों को जागरूक किया गया। स्वीप टीम के सदस्य एवं ईएलसी क्लब के प्रभारी रवि शर्मा ने बताया कि लोगों को मतदान के संबंध में जागरूक करने के लिए निरमंड स्कूल के ईएलसी क्लब के बारहवीं कक्षा की मुस्कान वर्मा और साथियों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इसमें बच्चों ने नाटक के माध्यम से लोगों को मतदान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। लोगों ने नुक्कड़ नाटक की जमकर प्रशंसा की। इसके बाद ग्यारहवीं कक्षा की अर्चिता ने मतदाता जागरुकता पर सुंदर गीत की प्रस्तुत दी। इस मौके पर डॉ. बबीता कश्यप, डॉ. जगदीश शर्मा, दयानंद ठाकुर, धर्मेंद्र शर्मा, मीनाक्षी भार्गव, वर्षा गौतम, अतुल शर्मा और फकीर चंद सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed