फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, seri, chiksa, majahali, road, condition. vary, bad,

Rampur Bushahar News: सेरी-चिकसा-मझाली सड़क पर गड्ढों की भरमार, जान जोखिम मे डाल सफर कर रहे लोग

Thu, 29 Feb 2024 06:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 06:35 PM IST
विज्ञापन
12/20 वैली की चार पंचायतों के हजारों लोग सड़क से होते हैं लाभान्वित, ग्रामीणों ने जल्द सड़क की दशा सुधारने की उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। उपतहसील तकलेच को जोड़ने वाली सेरी-चिकसा-मझाली मार्ग पर गड्ढों की भरमार है। जगह-जगह गड्ढों में तबदील हो चुकी सड़क पर रोजाना हजारों लोग खतरे के साये में सफर करने को मजबूर हैं। हैरानी इस बात की है कि लंबे समय से लोक निर्माण विभाग सड़क की सुध नहीं ले रहा है। इस वजह से हजारों लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। गौर हो कि तकलेच-सेरी-चिकसा-मझाली सड़क से देवठी, कूहल, मुनिश-बाहली और काशापाट पंचायत के हजारों लोग लाभान्वित होते हैं। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से जहां हजारों किसान-बागवान सहित हजारों आम जनता परेशानियां झेल रही हैं, वहीं मरीजों को हिचकोले खाते हुए अस्पताल पहुंचना पड़ रहा है। सेरी से लेकर चिकसा तक करीब 22 किलोमीटर मार्ग की हालत बद से बदतर बनी हुई है। इससे किसानों को अपनी नकदी फसलों को मंडियों तक पहुंचाने में परेशानियां झेलनी पड़ रही है। अगर सड़क की दशा नहीं सुधरी तो सेब सीजन में भी किसान-बागवानों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। स्थानीय निवासी सुनील चौहान, प्रेम कुमार, सनम, तुला राम, दिनेश कुमार, अनिल, गोविंद, तारा चंद और रमेश सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि सड़क की दयनीय दशा के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार, प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से शीघ्र सड़क की दशा को सुधारने की मांग उठाई है।

कोट्स
मार्ग की हालत को जल्द सुधारा जाएगा। आगामी वर्किंग सीजन में पेचवर्क कर सड़क को दुरुस्त किया जाएगा, जिससे लोगों को आवाजाही में किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन

शोभा राम, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग तकलेच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed