फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, search operation, satluj, river, kinnaur, tourist,

Rampur Bushahar News: दिनभर चला तलाशी अभियान, लापता पर्यटक का नहीं मिला कोई सुराग

Tue, 06 Feb 2024 07:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 07:32 PM IST
विज्ञापन
सर्च ऑपरेशन में सेना के जवानों ने संभाला मोर्चा, आज से अभियान में जुटेंगे गोताखोर और नेवी का दल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर के पांगी नाले में रविवार दोपहर पेश आए हादसे में लापता पर्यटक का बुधवार को भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। सतलुज में सुबह सात बजे शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन शाम तक जारी रहा लेकिन टीम को कामयाबी नहीं मिल पाई है। गौर हो कि पांगी नाले में पेश आए सड़क हादसे में तमिलनाडु का पर्यटक लापता हो गया है। उसकी तलाश के लिए मंगलवार सुबह सात बजे से जिला जिला आपदा प्रबंधन, पुलिस, क्यूआरटी, एनडीआरएफ के साथ सेना के जवानों ने भी लापता की सतलुज नदी में जगह-जगह तलाश की, लेकिन अभी तक कोई भी सुराग हाथ नहीं लग पाया है। वेट्री दुरईसामी पुत्र एस दुरईसामी चेन्नई, तमिलनाडु की तलाश में पांगी नाले से लेकर कड़छम तक तलाश की। मंगलवार को सेना के जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए लापता की तलाश की। नदी की गहराई और बहाव को देखते हुए लापता को तलाश करना मुश्किल बना हुआ है। हालांकि दिनभर चले सर्च ऑपरेशन के बाद भी टीम को कोई कामयाबी हाथ नहीं लगी है। बुधवार को भारतीय नौसेना और मांहुनाग डाइविंग एसोसिएशन सुंदरनगर के गोताखोरों का दल पर्यटक की सतलुज नदी में तलाश करेंगे। कार्यवाहक एसपी किन्नौर नवीन जाल्टा ने बताया कि मंगलवार को दिनभर सर्च ऑपरेशन चलाया गया लेकिन लापता पर्यटक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। बुधवार को गोताखोरों का दल पर्यटक की तलाश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed