फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, search drive, in baspa, and other khad, missing person

Rampur Bushahar News: छह दिन के बाद भी लापता युवक का नहीं लगा सुराग

Sat, 23 Sep 2023 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
rampur news, search drive, in baspa, and other khad, missing person
छितकुल पंचायत के नजदीक नगस्ती के पार जानपा खड्ड में लापता योगिद्र नेगी की तलाश करते रेस्कू टीम
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले की छितकुल पंचायत के अंतर्गत जानापा खड्ड में अस्थायी पुल के निर्माण होने के दौरान खड्ड में बहे योगिंद्र का छठे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन


छितकुल गांव के ग्रामीण और राज्य, आपदा प्रबंधन किन्नौर की टीम, आईटीबीपी और क्यूआरटी जानापा खड्ड और बास्पा नदी के आसपास युवक की तलाश की हर संभ कोशिश कर रही है लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। इसके बाद प्रशासन ने सर्च ऑपरेशन बंद कर दिया था। परिवार को उम्मीद थी कि इन दिनों जलस्तर कम होने पर योगिद्र का सुराग लग जाएगा।
विज्ञापन


इसको देखते हुए परिजनों ने उपायुक्त किन्नौर तोरुल एस रवीश से एक बार फिर से राज्य आपदा प्रबंधन टीम किन्नौर से अभियान चलाने की मांग की थी। इसके बाद राज्य आपदा प्रबंधन की टीम किन्नौर के प्लाटून कमांडर बुधराज की अध्यक्षता में सेक्शन लीडर योगराज, हरजीत, शिव लाल, प्रेम सिंह, अनिल कुमार सहित गृहरक्षक रूप सिंह, राम देव और हिम्मत सिंह ने जानापा खड्ड के पास सुबह से शाम तक युवक की तलाश की लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान जानापा खड्ड के अलावा बास्पा नदी के किनारे करीब 20 किलोमीटर तक ग्रामीणों के सहयोग से अभियान चलाया गया। एसपी किन्नौर विवेक चहल ने बताया कि शनिवार को एक बार फिर से राज्य आपदा प्रबंधन टीम किन्नौर के सर्च करने बाद भी लापता युवक को कोई पता नहीं चल पाया है। पानी का जलस्तर कम होने पर एक बार फिर से सर्च अभियान चलाया जाएगा। जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed