{"_id":"653a6e0b4c85e39a900194f6","slug":"rampur-news-sarahan-dushra-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-7371-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नाचते गाते हुए राज दरबार पहुंचे देवलू, लोक कलाकारों ने मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नाचते गाते हुए राज दरबार पहुंचे देवलू, लोक कलाकारों ने मचाया धमाल
विज्ञापन
जिला स्तरीय दशहरा मेले रात्रि संध्या का आयोजन, आज मंदिर लौटेंगे भगवान रघुनाथ
देवी-देवताओं को नजराना राशि भेंट कर दी जाएगी विदाई, हजारों लोगों ने नवाया शीश
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। सराहन में जिला स्तरीय दशहरा मेले देवी-देवताओं के साथ आए देवलू नाचते-गाते हुए राज दरबार तक पहुंचें तो वहीं सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकारों ने खूब धमाल मचाया। इसमें अरुण रस्तोगी की टीम और कुल्लू की लोक नृत्य टीम ने बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं। सराहन दशहरा मेले की पहली रात्रि संध्या में सराहन पंचायत प्रधान की अनु मेहता बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहीं। पहली रात्रि संध्या में रामपुर से स्थानीय अरुण रस्तोगी की टीम के युवाओं ने शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का खूब मनोरंजन किया। कुल्लू जिले के धार सरगा से आई टीम ने लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। इसके अलावा स्थानीय कलाकारों ने भी प्रस्तुतियां दीं।
वहीं वीरवार दोपहर के बाद सभी देवी-देवता देवलुओं के साथ अपने-अपने ठहराव से निकलकर पूरे बाजार से नाचते-गाते हुए राज दरबार तक पहुंचे। यहां सभी देवी-देवताओं के साथ देवलू और आम लोगों ने नाच-गाकर आनंद लिया। यहां एक तरफ कुल्लू की नाटी सजी वहीं दूसरी ओर किन्नौरी और रामपुर की नाटी में लोग जमकर झूमें। भीमाकाली मंदिर न्यास के मंदिर अधिकारी बालक राम ने बताया कि भगवान रघुनाथ को मचखंडी से रथ से वापस भीमाकाली मंदिर परिसर में उनके मंदिर लाया जाएगा। इसके बाद सभी देवी-देवताओं की विदाई होगी। विदाई से पहले सभी देवी-देवताओं को नजराना भेंट किया जाएगा। इस बार पिछले साल की अपेक्षा देवताओं की संख्या अधिक है। इस बार 19 देवी-देवताओं ने मेले में भाग लिया है। नायब तहसीलदार सराहन विष्णु नेगी ने बताया मेले का आयोजन शांतिपूर्वक हो रहा है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर जगह पुलिस बल तैनात किया गया है।