फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, sarahan, dushra, fair,

Rampur Bushahar News: दशहरा मेले में पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुनों पर जमकर थिरके देवलू और लोग

Wed, 25 Oct 2023 07:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
rampur news, sarahan, dushra, fair,
सराहन में जिला स्तरीय दशहरा मेला में देवी देवताओं के साथ देवलू बाजार में परिक्रमा के दौरान नाटी
सराहन दशहरा मेला में दिनभर चला नाटियों का दौर, दूर-दूर से आशीर्वाद लेने पहुंचे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। जिला स्तरीय सराहन दशहरा मेले के दूसरे दिन बुधवार को सुबह से लेकर शाम तक नाटी का खूब दौर चला। सराहन में दोपहर बाद सभी देवी-देवता अपने-अपने ने ठहराव से निकलकर बाजार से होते हुए नाचते गाते हुए राजदरबार तक पहुंचे। यहां पर देवताओं और देवलू के साथ लोगों ने नाटी का आनंद लिया। नाटी का विशेष आकर्षण कुल्लू के धार सरगा से आए नाग देवता के देवालू रहे। उन्होंने कुल्लू के पारंपरिक परिधानों के साथ नृत्य कर खूब समा बांधा। इस दौरान पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन पूरे सराहन में गूंजती रही। मेले में आए लोगों ने भगवान रघुनाथ, मां भीमाकाली के साथ देवी-देवताओं का आशीर्वाद भी लिया। भीमाकाली मंदिर ट्रस्ट अधिकारी बीआर नेगी ने बताया कि दूसरे दिन विभिन्न क्षेत्रों से लोगों ने नाटी का आनंद लिया। उन्होंने कहा कि इस बार सराहन दशहरा मेला में प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंधक किए गए हैं। मैदान के बाहर पुलिस के जवानों को भी तैनात किया गया है, जिससे किसी प्रकार की घटना न हो। मेले में बाहरी क्षेत्रों से आए पर्यटक भी नाटी में शामिल हो रहे हैं। मेले में आए लोगों ने बाजार में सजी दुकानों में खरीदारी भी की और व्यंजनों का लुत्फ उठाया। दशहरा मेले में दो दिन और नाटी का दौर चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed