{"_id":"65707206d504f246d104e514","slug":"rampur-news-sangla-disaster-awareness-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-9211-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रक्षम में युवाओं को सिखाई आपदा से निपटने की बारीकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रक्षम में युवाओं को सिखाई आपदा से निपटने की बारीकियां
विज्ञापन
आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की तीन दिवसीय कार्यशाला संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले की सांगला वैली की तीन पंचायतों में आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला बुधवार को संपन्न हुई। इस दौरान ग्रामीणों को आपदा प्रबंधन से निपटने की बारीकियां सिखाई गई। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण किन्नौर के जिला समन्वयक नरेंद्र कायथ ने कहा कि कार्यशाला में तीन पंचायतों के युवाओं को आपदा के समय किए जाने वाले बचाव, कार्यों और प्राथमिक उपचार के बारे में प्रशिक्षित किया गया। कार्यशाला में युवाओं को आग, प्राकृतिक आपदा जैसे बाढ़, भूस्खलन और भूकंप सहित अन्य आपदाओं से निपटने के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। वहीं युवाओं को आपदा के समय किए जाने वाले बचाव कार्यों और प्राथमिक उपचार के बारे में भी प्रशिक्षित किया गया। कार्यशाला के दूसरे दिन डॉ. विवेक ने युवाओं को आपदा के समय दी जाने वाले राहत और प्राथमिक उपचार के बारे में विस्तृत रूप से समझाया। तीसरे दिन होमगार्ड प्लाटून कमांडर रामू नेगी और हवलदार माया राम ने युवाओं को आपदा के समय खोज और रेस्क्यू ऑपरेशन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं और युवाओं को प्रशिक्षित किया। शिविर में रक्षम, छितकुल और बटरेसी पंचायत के युवाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।