फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, rto, order, meting, license, cancel, misbehave with passengers,

Rampur Bushahar News: सवारियों से दुर्व्यवहार करने पर बस का लाइसेंस होगा जब्त

Wed, 24 Apr 2024 05:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 05:20 PM IST
विज्ञापन
बार-बार लोगों की आ रहीं शिकायतों को लेकर आरटीओ ने निजी बस ऑपरेटरों को दी सख्त हिदायत
विज्ञापन

परिवहन निगम और निजी बस ऑपरेटर संघ के साथ बैठक में कार्यवाहक आरटीओ ने जारी किए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। निजी बसों और परिवहन निगम की बसों में सवारियों से दुर्व्यवहार और बदतमीजी करने वाले चालकों और परिचालकों की अब खैर नहीं। लोगों से बार-बार की मिल रह शिकायतों के बाद क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने बस ऑपरेटर यूनियन और परिवहन निगम को सख्त हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि अगर कोई चालक-परिचालक बदसलूकी करता पाया गया तो उसका लाइसेंस सात दिन के लिए रद्द कर दिया जाएगा। अगर इसके बाद भी सुधार नहीं होता तो नियमों की अवहेलना पर उनका लाइसेंस जब्त कर लिया जाएगा। क्षेत्रीय परिवहन विभाग रामपुर के कार्यवाहक अधिकारी जशपाल नेगी की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक आयोजित हुई। इसमें परिवहन निगम और निजी बस ऑपरेटर यूनियन के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। बैठक में कार्यवाहक आरटीओ ने बताया कि बसों में सवारियों से बुरा बर्ताव करने की कई बार शिकायतें मिली हैं। इसको लेकर फैसला लिया गया कि भविष्य में जो भी चालक या परिचालक सवारियों से बदतमीजी की शिकायत विभाग तक पहुंची तो उसका लाइसेंस पहले सात दिन के लिए रद्द किया जाएगा। अगर इसके बाद भी शिकायत आई तो लाइसेंस जब्त किया जा सकता है। उन्होंने सभी बस ऑपरेटरों को हिदायत दी कि आप सभी सर्विस सेक्टर में काम कर रहे हैं। ऐसे में बसों में जगह-जगह से सवारियां बैठती हैं, जो भी सवारी बसों में बैठती है, उनके साथ अच्छे तरह से व्यवहार होना चाहिए। अक्सर देखा गया कि परिचालक बसों में सवारियां बैठाने से मना करते हैं और अगर कोई सवारी बैठ जाए, तो उसे बाहर निकालने की बात करते हैं। वहीं चालक तय स्थान पर सवारी न उतारकर उन्हें या तो तय स्थान से आगे या फिर पीछे उतारने पर सवारियों से बदतमीजी करते हैं। केवल चालान ही इसका समाधान नहीं है। वहीं बस ऑपरेटरों को इस बारे में हिदायत देने से भी इसमें सुधार होता नहीं दिख रहा है। ऐसे में अब सीधे तौर से शिकायत में पाए जाने वाले चालक व परिचालक पर ही सीधी कार्रवाई होगी। ऑपरेटर संघ ने माना कि लाइसेंस के रद्द होने के डर से चालक परिचालक भी अपने व्यवहार में बदलाव लाएगें, जिन चालक व परिचालकों के व्यवहार को लेकर शिकायत आएगी, उन पर अब सीधी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed