{"_id":"6537b8b2c62d5e85bc027a87","slug":"rampur-news-rss-kinnaur-news-vujaydashmi-establishment-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-7274-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: भावानगर में स्वंंयसेवकों ने किया पथ संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: भावानगर में स्वंंयसेवकों ने किया पथ संचालन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भावानगर (किन्नौर)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मंगलवार को विजयदशमी के अवसर पर स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान किन्नौर जिले के भावानगर में पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस दौरान विशेष रूप से पूर्व प्रदेश वन विकास निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी और रामपुर विभाग प्रचारक गोपी चंद मौजूद रहे। पथ संचलन ऑफिसर क्लब भावानगर से आरंभ हुआ और मुख्य बाजार भावानगर से होते हुए वापिस ऑफिसर क्लब भावानगर पहुंचा। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भारत माता के जयकारे लगाते हुए स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा की। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने आयोजित पथ संचलन के दौरान मुख्य वक्ता और रामपुर विभाग सेवा प्रमुख प्रताप नेगी ने कहा कि भारतीय संस्कृति को विशेष समुदाय के लोग प्रलोभन, जातिवाद और छुआछूत की आड़ में समाज में जहर घोल कर छीन भिन्न कर धर्मांतरण करवाने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। इसके लिए सभी हिंदुओं को जागरूक रहने की आवश्यकता है। इन बिंदुओं पर चिंतन करने की जरूरत है। इस पथ संचालन में बल देव नेगी, नवीन कुमार , रामपुर विभाग बौद्धिक प्रमुख किशोर राणा और पुष्प राज सहित अन्य स्वयंसेवक भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।