फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, rohru news, apple, sell, not in bazar, thise, year

Rampur Bushahar News: रोहड़ू शहर में दुकानें लेकर आढ़ती नहीं बेच सकेंगे सेब

Sat, 17 Jun 2023 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। इस वर्ष सेब सीजन पूरी तरह से फल मंडी महेंदली में ही होगा। कोई भी कारोबारी रोहड़ू शहर में दुकानें लेकर सेब नहीं बेच सकेंगे। किसी भी आढ़ती को फल मंडी से बाहर सेब बेचने की अनुमति नहीं रहेगी। वहीं पुरानी मंडी में सब्जियों का थोक कारोबार होगा। सब्जियों के कारोबार पर भी एपीएमसी की निगरानी में रहेगी। इस संबंध में एपीएमसी ने अधिसूचना जारी कर दी है। महेंदली में बनी नई फल मंडी में सेब बेचने के लिए 100 कांउडर (फर्ड) का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन


एपीएमसी शीघ्र ही आढ़तियों को अस्थाई आधार पर काउंटर आवंटित करेगी। इससे एक छत के नीचे फल मंडी चलाई जा सके। आदेशों की अवहेलना करने वाले आढ़ती का लाइसेंस और दुकान तुरंत प्रभाव से रद्द कर दी जाएगी। इससे पहले अभी तक सेब सीजन में पूरा रोहड़ू शहर फल मंडी में तबदील हो जाता है। दर्जनों आढ़तियों ने बाजार के आसपास में दुकाने और गोदाम किराये पर लिए हैं। आढ़ती वहीं पर सेब की बोलियां लगाते हैं। पेटियों की लोडिंग और अनलोडिंग का कार्य भी आढ़ती दुकानों के बाहर सड़क पर ही करते हैं। ऐसे में सेब सीजन के दौरान यातायात जाम की समस्या बनी रहती है। इसको देखते हुए महेंदली में नई फल मंडी का निर्माण किया गया है। यहां अब एक छत के नीचे ही सेब बेचने का कारोबार होगा। इससे लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात नहीं मिलेगी। एसडीएम रोहड़ू सन्नी शर्मा ने बताया कि इस वर्ष सेब सीजन में कोई भी आढ़ती नई फल मंडी से बाहर सेब नहीं बेच सकेगा। रोहड़ू शहर में आढ़तियों की दुकानें नहीं लगने दी जाएगी। सभी आढ़तियों को नई फल मंडी में स्थनांतरित किया जाएगा। इस संबंध में एपीएमसी और प्रशासन ने निर्देश जारी कर दिए गए हैं। राजेश हंसरेटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed