{"_id":"654cea676ef802947608ff3e","slug":"rampur-news-road-safety-program-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-7983-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क सुरक्षा कानूनों का पालन अपनी सुरक्षा के लिए करें : होशियार सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क सुरक्षा कानूनों का पालन अपनी सुरक्षा के लिए करें : होशियार सिंह
विज्ञापन
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी में सड़क सुरक्षा पर कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेेंसी
आनी (कुल्लू)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस विभाग आनी से एएसआई होशियार सिंह ने स्रोत व्यक्ति के रूप में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। पाठशाला के सड़क सुरक्षा क्लब प्रभारी कुंदन शर्मा ने स्रोत व्यक्ति और विशिष्ट अतिथि आरक्षी प्रेम ठाकुर का स्वागत किया और उन्हें सड़क सुरक्षा से संबंधी पाठशाला की गतिविधियों की जानकारी दी। होशियार सिंह ने विद्यार्थियों से सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की अपील की। उन्होंने कहा कि कानून नागरिकों की सुरक्षा की दृष्टि से बनाए गए हैं। ऐसे में उनका पालन पुलिस की उपस्थिति के डर से नहीं बल्कि अपनी सुरक्षा की दृष्टि से करना चाहिए। गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें और चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट जरूर लगाए। इसके अलावा दोपहिया वाहन चालक हेलमेट जरूर पहनें। कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी धर्म सिंह वर्मा और वेद प्रिया मेहता सहित सभी एनएसएस स्वयंसेवियों ने सक्रिय भूमिका अदा की । इस अवसर पर पाठशाला के सभी अध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे ।