{"_id":"6415fd217fb066b1a30bbdb6","slug":"rampur-news-road-safety-awareness-program-rampur-hp-news-c-19-1-92625-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: तकलेच स्कूल में विद्यार्थियों को पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: तकलेच स्कूल में विद्यार्थियों को पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजमाता शांति देवी मेमोरियल राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तकलेच में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया गया। इसके लिए सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत स्कूल में एक दिवसीय जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस चौकी तकलेच से पुलिस अधिकारी भूपेंद्र डोगरा ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों को लेकर जागरूक किया।
उन्होंने बताया कि किस प्रकार आज सड़क सुरक्षा नियमों को तोड़ा जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप दिन प्रतिदिन दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही है। अगर इन दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना है, तो सुरक्षा के इन नियमों का पालन करना अति आवश्यक है। कार्यक्रम में स्कूल प्रधानाचार्य कमल देव ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इस मौके पर अशोक मेहता, अनिता ठाकुर, सुनील मेहता, कविता, तिलक शर्मा और संजय नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।