फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, ration, crisis, in lamba sadana,

Rampur Bushahar News: दो माह से राशन को तरस रहे लबाना सदाना पंचायत के उपभोक्ता

Sat, 09 Sep 2023 09:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 09:50 PM IST
विज्ञापन
ज्यूरी रामपुर बुशहर। रामपुर खंड के दुर्गम 15/20 बीस क्षेत्र की लबाना-सदाना पंचायत में जुलाई से सहकारी डिपो में राशन की खेप नहीं पहुंच पाई है। इसके कारण पंचायत के सैकड़ों उपभोक्ता सस्ते राशन के लिए तरस रहे हैं। क्षेत्र के लोगों को सहकारी राशन डिपो में राशन न मिलने के कारण सरकारी योजना से वंचित रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन


लोगों का आरोप है की जुलाई से चावल इत्यादि सस्ते दर में मिलने वाली राशन डिपो में नहीं मिल रहा है। स्थानीय निवासी शिव सिंह टोलटा, गोपाल बंसल, मस्तराम, सुभाष, सतपाल, राजेंद्र खन्ना और मार्चू राम ने बताया कि लबाना-सदाना पंचायत के एकमात्र सहकारी राशन डिपो में जुलाई से राशन नहीं मिल रहा है। इस कारण दुर्गम क्षेत्र की गरीब जनता को सरकार की सस्ता राशन योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


पंचायत क्षेत्र की लबाना, सदाना, मोलगी, कोट और जुल्ली सहित पूरी पंचायत में आने वाले सैकड़ों राशन कार्डधारक ग्रामीणों को सरकारी सस्ता राशन का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। लोगों ने स्थानीय विधायक नंदलाल से भी इसको लेकर शिकायत की है लेकिन अभी इस पर कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। उन्होंने प्रशासन और खाद्य आपूर्ति विभाग से मांग की कि लबाना-सदाना को जल्द राशन की सप्लाई भेजकर ग्रामीणों को वितरित करने के निर्देश दें। खाद्य आपूर्ति विभाग रामपुर के निरीक्षक राम सिंह कटोच ने बताया कि रामपुर में विभाग के स्टोर में पर्याप्त राशन है लेकिन लबाना सदाना का सेल्समैन राशन नहीं उठा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने डीएफएससी को लबाना-सदाना के डिपो को गानवीं के साथ अटैच करने के लिए लिखा है, जैसे ही स्वीकृति मिलती है तो गानवीं डिपो के माध्यम से राशन का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed