फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, ram mandir, pran partishta, rampur, live, led, shobha yatra,

Rampur Bushahar News: श्रीराम के जयकारों से राममयी हुआ रामपुर

Mon, 22 Jan 2024 04:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 04:18 PM IST
विज्ञापन
शहर में सुबह साढ़े पांच बजे से शुरू हुआ धार्मिक अनुष्ठान, सत्यनारायण मंदिर में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का हुआ लाईव प्रसारण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। करोड़ों लोगों की आस्था के प्रतीक भगवान श्रीराम की अयोध्या वापसी की खुशी में समूचा देश और प्रदेश डूबा रहा। रामपुर में भी पालकी में सवार हुए रामलला की शोभायात्रा में हजारों लोगों ने मौजूदगी दर्ज करवाई। श्रीराम के जयकारों से समूचा क्षेत्र राममयी बन गया। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शहर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शहर के मंदिरों में पूजा-पाठ के साथ-साथ शहरवासियों के लिए भंडारों का आयोजन भी किया गया। शहर में दिनभर लोग रामधुन में डूबे दिखे। कहीं खीर, कहीं हलवा तो कहीं जलेबी बांटकर राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी मनाई गई। अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रामपुर शहर में भी धार्मिक आयोजन किए गए । विश्व हिंदू परिषद ने सबसे पहले सुबह छह बजे प्रभात फेरी निकाली। वहीं सुबह दस बजे प्राचीन हनुमानघाट मंदिर स्थित भगवान रामलला की मूर्ति 181 वर्ष बाद मंदिर से बाहर निकाली गई। राम लला को पालकी में बैठाया गया। इसके बाद भगवान श्रीराम की शोभायात्रा शहर में निकाली गई। इसमें हजारों की संख्या में राम भक्तों ने भाग लिया। हनुमानघाट से शुरू हुई शोभायात्रा मुख्य बाजार से गांधी पार्क तक निकाली गई। इसके बाद शोभायात्रा श्री सत्यनारायण मंदिर पहुंची। यहां मंदिर में भगवान राम की पालकी रखी गई। इसके बाद लोगों ने भगवान श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद मंदिर परिसर में लगाई गई बड़ी एलईडी पर लोगों ने अयोध्या में चल रही रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण किया गया। हजारों लोगों ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम देखा। समूचे शहर में भगवान राम के भजन गूंजते रहे। शहर के भगवान रघुनाथ मंदिर, अयोध्यानाथ मंदिर और अन्य मंदिरों में पूजा-पाठ के साथ-साथ हवन भी किए गए। श्रद्धालुओं के लिए सत्यनारायण मंदिर, मुख्य बाजार, लेबर चौक सहित अन्य स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें हजारों लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। वहीं शहर के व्यापारियों ने हलवा, खीर, मीठा भात, जलेबी, चाय और अन्य प्रकार के पकवान परोसे गए। शहर पहुंचे हर व्यक्ति के मुंह में केवल राम का नाम ही सुनने को मिला। सोमवार को समूचा क्षेत्र राममयी हो गया।


बॉक्स

- महर्षि वाल्मीकि सभा ने भी निकाली शोभायात्रा

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में महर्षि वाल्मीकि सभा ने भी शहर में भव्य झांकी निकाली। महर्षि वाल्मीकि सहित भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता के वेष में कलाकारों ने शहर भर में झांकी निकाली। यह झांकी शहर के अयोध्यानाथ मंदिर के पास से शुरू होकर शहर भर में निकाली गई। इसके बाद वाल्मीकि सभा ने यहां भंडारे का आयोजन किया। इसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed