फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news pwd notice to 50 person in incrochment in chopal

लोक निर्माण विभाग चौपाल ने 50 अवैध कब्जाधारकों को जारी किए नोटिस

Fri, 10 Sep 2021 07:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 07:59 PM IST
विज्ञापन
लोनिवि ने 50 अवैध कब्जाधारकों को जारी किए नोटिस
विज्ञापन

उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद पर लोक निर्माण विभाग ने की कार्रवाई
चौपाल-नेरवा मार्ग दो साल पहले निशानदेही पर चिह्नित किए गए थे अवैध कब्जे
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहडू़)। प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद लोक निर्माण विभाग ने चौपाल में 50 अवैध कब्जाधारियों को नोटिस जारी किए हैं। नोटिस के माध्यम से सभी अवैध कब्जाधारकों को 15 दिन के भीतर कब्जे को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। अगर कब्जाधारकों ने तय समयावधि में स्वयं कब्जे नहीं हटाए तो लोनिवि खुद कब्जे हटाने की कार्रवाई अमल में लाएगा। चौपाल-नेरवा मार्ग पर कई लोगों ने अवैध कब्जे किए हैं। दो वर्ष पूर्व राजस्व विभाग के सड़क की निशानदेही करने पर अवैध कब्जों की बात सामने आई थी। इसके बाद सभी अवैध कब्जों को चिह्नित कर लिया गया है। मगर लंबे समय से कब्जे हटाने के लिए विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। अब प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश के बाद लोक निर्माण अवैध कब्जे हटाने के लिए हरकत में आया है। विभाग के नोटिस के बाद अवैध कब्जाधारकों में हड़कंप मच गया है।
इनसेट
लोक निर्माण विभाग चौपाल के अधिशासी अभियंता जगदीश चंद कानूनगो ने कहा चौपाल-नेरवा मार्ग पर 50 कब्जाधारकों को नोटिस जारी किए गए हैं। जल्द ही माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों की अनुपालना करते हुए सभी कब्जे हटा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

इनसेट
एसडीएम चौपाल चेत सिंह ने सभी कब्जाधारकों को अवैध कब्जे स्वयं हटाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि 15 दिन में सभी स्वयं कब्जे हटा लें नहीं तो सरकार की ओर से कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
लोक निर्माण विभाग ने इनको जारी किए नोटिस
नगर पंचायत चौपाल के राजपाल, रमेश ब्रागटा, बिलम सिंह, को-ऑपरेटिव सोसाइटी, श्यामानंद, कृष्ण चंद, हेमराज, राजेश, अमर चंद, भागमल, विद्या प्रकाश, लेखराज, लोकिंद्र, गुलाब, रीता, विमला, गीता, राकेश, पिंगला, मीरा, नरवीर, संगत राम, मंगतराम, भगत राम, बिजली बोर्ड, सुदर्शन, रमेश चंद, सुरेंद्रा, सुरेखा, अत्तर सिंह, रामलाल, सुभाष, बबीता, सरिता, कुलदीप, ज्ञान सिंह, मदनलाल, प्रदीप कुमार, राजेश, प्रताप, मदन, बंसीलाल, मनोज कुमार, रोशनलाल, रेलू राम, रणजीत और मुंगला देवी सहित 50 कब्जाधारक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed