{"_id":"651464ebf56528343103b888","slug":"rampur-news-politices-news-bjp-avinash-kayath-elected-president-rampur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-6037-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: अविनाश कायथ को सौंपी युवा मोर्चा रामपुर की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: अविनाश कायथ को सौंपी युवा मोर्चा रामपुर की कमान
विज्ञापन
अविनाश कायथ
रामपुर बुशहर। लोकसभा चुनाव से पूर्व प्रदेश, जिला और विधानसभावार भाजपा युवा मोर्चा की कार्यकारिणियों में फेरबदल किया जा रहा है। इसी के तहत नरैण पंचायत के उपप्रधान अविनाश कायथ को भाजयुमो रामपुर की कमान सौंपी गई है।
दूसरी बार उपप्रधान का जिम्मा संभाले युवा अविनाश पर संगठन ने भरोसा जताते हुए अध्यक्ष पद की बागडोर सौंपी है। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला महासू के अध्यक्ष अतुल शर्मा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से विचार-विमर्श करने के बाद जिला महासू के सभी मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा की है।
इसमें रामपुर से अविनाश कायथ को अध्यक्ष चुना गया है। बताते चले कि युवा अविनाश कंछीण घोड़ी क्षेत्र के पहले युवा हैं, जिन्हें रामपुर भाजपा युवा मोर्चा में अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। अध्यक्ष बनने के बाद अविनाश कायथ ने इस जिम्मेवारी सौंपने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजयुमो जिला महासू अध्यक्ष अतुल शर्मा, भाजपा नेता कौल नेगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलवीर खूंद, नरेश चौहान का आभार जताया है।