फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, political news, theli chakati, bjp, election, campaign

कांग्रेस में हिमाचल से लेकर दिल्ली तक परिवारवाद हावी : बिष्ट

Sun, 05 May 2024 04:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 04:36 PM IST
विज्ञापन
थैली चकटी में पूर्व मंत्री ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा-भाजपा अपने चुनाव चिह्न को मानती है प्रत्याशी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। भारतीय जनता पार्टी एक संगठन आधारित पार्टी है। बीजेपी हमेशा अपने चुनाव चिह्न को ही प्रत्याशी मानती है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें दो बार विधायक और एक बार मंत्री बनाया। इस चुनाव में उनको पार्टी ने टिकट नहीं दिया और जिसको चुनाव लड़ाया, उसको जीताने की जिम्मेदारी दी गई। पूरा चुनाव प्रबंधन उनकी ही देखरेख में किया गया। इस प्रकार का उदाहरण देकर पूर्व शिक्षा मंत्री उत्तराखंड गोविंद सिंह बिष्ट ने थैली चकटी में कार्यकर्ताओं में जोश भरा। चलो ग्राम केंद्र की ओर अभियान में उत्तराखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री ने भाग लिया। इसमें जोन प्रभारी ननखड़ी जिया लाल लंबरदार भी मौजूद रहे। बिष्ट ने कहा कि पार्टी के लिए समर्पित बनो, एक न एक दिन पार्टी जरूर सोचती है और ये सब भारतीय जनता पार्टी में संभव है कि एक बार का विधायक भी मुख्यमंत्री बन सकता है। एक चाय बेचने वाला भी देश का प्रधानमंत्री बन सकता है। दूसरी ओर कांग्रेस एक ही परिवार की पार्टी बनकर रह गई है। कांग्रेस में हिमाचल से लेकर दिल्ली तक परिवारवाद हावी है। जियालाल लंबरदार ने कहा कि राज परिवार भी परिवारवाद को बढ़ावा देता है। अगर ऐसा न होता तो एक आम कार्यकर्ता को इस चुनाव में मौका दिया होता है। राज परिवार के लिए वोट मांगने का काम करता तो सही होता। इस चुनाव में जनता सब जान चुकी है कि आम आदमी गरीब घर से निकली बेटी को मंडी लोकसभा से जीताना है और मोदी को मजबूत करना है। अभियान के लिए सभी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर प्रचार करना होगा और तब तक चुप नहीं रहना है, जब तक मतदान न हो जाए। थैली चकटी के लोग इस चुनाव में वोट से जवाब देंगे कि उनकी सब तहसील को बंद करने का क्या परिणाम होता है। इस मौके पर मीडिया प्रभारी दिनेश खमराल, राममूर्ति चौहान, अशोक कुमार, सुशील शर्मा और ईश्वर नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed