फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, political news, kehar singh khachi, statement

जनता को लुभाने के लिए भाजपा कर रही अनाप-शनाप बयानबाजी : खाची

Thu, 25 Apr 2024 05:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 05:20 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने लोकसभा और विधानसभा उपचुनावों को लेकर कमर कस ली है। कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश वन विभाग के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची को मंडी लोकसभा चुनाव को मद्देनजर किन्नौर जिले की जिम्मेवारी सौंपी है। खाची ने कहा कि कांग्रेस मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि भाजपा मुद्दाविहीन है। भाजपा ने प्रदेश में सरकार गिराने का जो असफल प्रयास किया है, उससे उसका असली चेहरा जनता के समक्ष आ गया है। भाजपा प्रदेश की भोली-भाली जनता को लुभाने के लिए अनाप-शनाप बयानबाजी कर रही है। खाची ने भाजपा की प्रत्याशी कंगना रनौत पर तंज कसते हुए कहा कि त्रासदी के समय कंगना कहां थी? यहां तक की भाजपा ने भी आपदा के समय कांग्रेस के संकल्प का विरोध किया। भाजपा ने प्रदेश में अराजकता का माहौल फैलाया और जनता को मिलने वाली योजनाओं का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि मंडी लोकसभा का चुनाव धन के दम पर नहीं, लोकप्रियता के दम पर कांग्रेस जीतेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed