फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, police, pensioner, association, meting, aani

पेंशनरों को देय राशि का भुगतान करे सरकार : अमर सिंह

Tue, 13 Feb 2024 07:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 07:40 PM IST
विज्ञापन
आनी में पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक विभिन्न मांगों पर हुई चर्चा
विज्ञापन

विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी(कुल्लू)। पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन खंड आनी की बैठक मंगलवार को विश्राम गृह परिसर आनी में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता संघ के प्रधान अमर सिंह ने की। बैठक में संघ के सचिव सूरज शर्मा सहित सदस्यों ने भाग लिया। इस मौके पर संघ के प्रधान अमर सिंह ने पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह संघ पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए बनाया गया है। बैठक में संघ की विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान संघ में चार नए सदस्यों सेवानिवृत्त एएसआई उगम राम, हीरा सिंह, एसएचओ ओम प्रकाश और एएसआई शोभा राम को शामिल किया गया। संघ के सचिव सूरज शर्मा ने कहा कि पुलिस विभाग में 2016 के बाद सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी देय राशि अभी तक नहीं मिल पाई है, जबकि डीए की तीन किस्तें भी देय हैं। इसको लेकर संबंधित कर्मचारियों में सरकार के प्रति भारी रोष है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 में नया वेतनमान लागू होने वाला है लेकिन पुलिस विभाग के सेवानिवृत अधिकारियों और कर्मचारियों को अभी तक पिछले वेतनमान की देय राशि का भुगतान तक नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अगर उनके भत्तों का जल्द भुगतान न किया तो पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन को मजबूरन सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ेगा। बैठक में संघ के प्रधान अमर सिंह , सचिव सूरज शर्मा के अलावा सेवानिवृत्त एसएचओ ओम प्रकाश शर्मा, निरीक्षक मंगतराम, उपनिरीक्षक उगम राम, हीरा सिंह और शोभा राम सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed