फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, plot, auction, fag fare,

Rampur Bushahar News: 100 स्टॉलों की नीलामी से नगर परिषद हुई दस लाख की आमदनी

Sat, 23 Mar 2024 07:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 07:28 PM IST
विज्ञापन
मिठाई विक्रेता ने 36 हजार रुपये की बोली लगाकर खरीदा प्लॉट, 26 से 29 मार्च तक मनाया जाएगा मेला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।

रामपुर बुशहर। रामपुर में 26 मार्च से लेकर 29 मार्च तक आयोजित होने वाले जिला स्तरीय ऐतिहासिक फाग मेले के लिए शनिवार को प्लॉट आवंटन के दूसरे चरण में 100 के करीब दुकानों की नीलामी की गई। प्लांटों की नीलामी से इस बार नगर परिषद को करीब 10 लाख रुपये की आय अर्जित हुई है। इसमें मिठाई विक्रेता ने 36,000 रुपये की बोली लगाकर प्लॉट खरीदा। इस बार नगर परिषद रामपुर को प्लॉट आवंटन से 10 लाख रुपये राजस्व अर्जित किया है। नगर परिषद रामपुर के कमेटी हॉल में उपमंडलाधिकारी रामपुर निशांत तोमर की अध्यक्षता में स्टॉलों का आवंटन किया गया। इस बार स्टॉल आवंटन के लिए नगर परिषद रामपुर ने खुली बोली का आयोजन किया। प्लॉट आवंटन प्रकिया के दौरान काफी हंगामा भी हुआ। बीते वर्ष की भांति इस वर्ष भी मार्ग के दोनों ओर स्टॉल आवंटन करने की मांग की गई लेकिन प्रशासन ने इन्कार कर दिया। उपमंडलाधिकारी रामपुर ने बताया कि मार्ग के दोनों ओर स्टॉल लगने से यातायात बाधित हो जाता है। साथ ही लोगों को पैदल चलने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं देवलुओं को देवताओं की पालकियों को मेला मैदान तक पहुंचाने में भी दिक्कतें आती हैं। इसको देखते हुए इस साल मेले में एक तरफ की स्टॉल सजाने का फैसला लिया गया है। नगर परिषद रामपुर के कार्यकारी अधिकारी डाॅ. वरुण शर्मा ने बताया कि फाग मेले में स्टॉल आवंटन किया गया है। मेले के दौरान करीब 100 स्टॉल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed