{"_id":"65db4483d2c8c73fe903d316","slug":"rampur-news-phc-himari-staff-crisis-people-face-problem-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-112697-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: एक फार्मसिस्ट के सहारे हिमरी पीएचसी, स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: एक फार्मसिस्ट के सहारे हिमरी पीएचसी, स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं
विज्ञापन
चिकित्सक का पद खाली होने से क्षेत्र के 25 से 30 किलोमीटर का सफर तय कर गुम्मा और कोटखाई जाने को मजबूर लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हिमरी एक फार्मासिस्ट के सहारे चल रहा है। अस्पताल में फरवरी 2022 से चिकित्सक का पद रिक्त चल रहा है। इस वजह से क्षेत्र के लोगों को घरद्वार स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। मजबूरी में लोग उपचार के लिए कई किलोमीटर दूर कोटखाई अस्पताल जाने को मजबूर हैं। पीएचसी से खतरोट, हिमरी घराली, कमाली, ओंजड, कड़हैल, बड़ोग, थरमला, झंगरोली, शलोग, पाली, टिक्करी, खनौत, कोटला, भडेंच और घुंडा के ग्रामीण लाभान्वित हाेते हैं। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार से कई बार चिकित्सक का पद भरने की मांग उठाई है। इसके बावजूद चिकित्सक का पद आज तक खाली है। मजबूरी में ग्रामीणों को इलाज के लिए 25 से 30 किलोमीटर का सफर तय कर गुम्मा या कोटखाई जाना पड़ रहा है। हिमरी ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान राजीव मैहता, अरुण भारद्वाज, रोशनी टेंमटा, राम सिंह डोगरा, प्रकाश चौहान, भागचद काल्टा और सुरेश शर्मा ने बताया कि फरवरी 2022 से पीएचसी में चिकित्सक नहीं है। हालत यह है कि एक फार्मासिस्ट के सहारे पीएचसी चल रही है। उन्होंने मांग उठाई की हिमरी पीएचसी में जल्द चिकित्सक की तैनाती की जाए। खंड स्वास्थ्य अधिकारी कोटखाई डाॅ. सनीश चौहान ने बताया कि हिमरी पीएचसी में चिकित्सक का पद रिक्त चल रहा है। उन्होंने कहा कि पीएचसी में प्रतिनियुक्ति पर चिकित्सक भेजा जाएगा।