{"_id":"65f990b981f4b5d3470fc676","slug":"rampur-news-people-take-darshan-mahavir-temple-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-113654-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: संकट मोचन महावीर मंदिर में लोगों ने नवाया शीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: संकट मोचन महावीर मंदिर में लोगों ने नवाया शीश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। ज्येष्ठ मंगलवार के उपलक्ष्य पर संकट मोचन महावीर मंदिर रामपुर में सैकड़ों लोग दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान महावीर मोहल्ला स्थित प्राचीन संकट मोचन मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में शहर पहुंचने वाले लोग, स्कूली बच्चे और कर्मचारियों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे से पूर्व भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना की गई। महावीर मंदिर कमेटी के सदस्य ध्रुव शर्मा ने बताया कि मंदिर कमेटी लंबे समय से धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करती आ रही है। इस मौके पर मंदिर के पुजारी प्रकाश भट्ट, सुरेंद्र महाजन, अनिल ठाकुर, सुशील बॉबी, आयुष, देवेंद्र, क्षितिज शर्मा, मोहित शर्मा, अभिषेक गुप्ता, विवेक शर्मा और अली ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।