फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, people, protest, againt, fees, hike, jindal, vidya, manndir school,

Rampur Bushahar News: फीस बढ़ोतरी के खिलाफ स्कूल के बाहर लोगों का प्रदर्शन

Sat, 30 Dec 2023 06:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 06:44 PM IST
विज्ञापन
छोल्टू बीएसएनएल कार्यालय से लेकर जिंदल विद्या मंदिर स्कूल तक निकाली रैली
विज्ञापन

चेताया, एक महीने में फैसला वापस नहीं लिया तो होगी अनिश्चितकालीन हड़ताल
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। फीस बढ़ोतरी के खिलाफ शनिवार को जिंदल विद्या मंदिर स्कूल के बाहर परियोजना प्रभावित पंचायतों के जनप्रतिनिधियों और अभिभावकों ने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने रोष प्रकट करते हुए जमकर नारेबाजी की। पूनंग पंचायत के उपप्रधान वीरेंद्र नेगी की अगुवाई में स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोगों ने रोष प्रकट किया। यह रैली छोल्टू बीएसएनएल कार्यालय से लेकर जिंदल विद्या मंदिर स्कूल तक निकाली गई। इसके बाद लोगों ने नायब तहसीलदार टापरी चैनराम के माध्यम से राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी को ज्ञापन भी प्रेषित किया गया। उपप्रधान पूनंग वीरेंद्र नेगी, प्रधान चंगाव कांता नेगी, प्रधान किल्बा शंकर भगत नेगी, रामप्रकाश नेगी, नवरीत माथस ने बताया कि स्कूल प्रबंधन को एक महीने का मौका दिया है, जिससे फीस बढ़ोतरी के निर्णय को वापस लिया जा सके। उन्होंने कहा कि एक महीने के बाद मांगें पूरा न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed