{"_id":"6630d401d6553d3a44072bfe","slug":"rampur-news-pensioner-meting-on-6th-may-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-115306-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कुमारसैन में खंड स्तरीय बैठक 6 मई को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कुमारसैन में खंड स्तरीय बैठक 6 मई को
विज्ञापन
बैठक में पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं को लेकर किया जाएगा मंथन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कुमारसैन में 6 मई को खंड स्तरीय बैठक 11:00 बजे आयोजित होगी। संगठन के अध्यक्ष हरदयाल ठाकुर ने प्रेस को जारी बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बैठक में पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। बैठक में पेंशनरों की समस्याओं के समाधान को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। बैठक में लंबित चिकित्सा भत्ते, पेंशन निर्धारण, समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लीव इन कैशमेंट, ग्रेच्युटी और एरियर को एकमुश्त अदा करने सहित अन्य मुद्दों को लेकर गहनता से चर्चा की जाएगी। उन्होंने पेंशनरों से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।