{"_id":"6537a7764629686b4f04e95e","slug":"rampur-news-pensioner-meting-held-in-30-october-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-7249-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: 30 को पेंशनर्स कल्याण संघ विभिन्न मुद्दों पर करेगा मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: 30 को पेंशनर्स कल्याण संघ विभिन्न मुद्दों पर करेगा मंथन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पेंशनर्स कल्याण संघ खंड रामपुर की त्रैमासिक बैठक 30 अक्तूबर को आयोजित होगी। यह बैठक लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह रामपुर में सुबह 11:00 बजे शुरू होगी। यह जानकारी संघ के कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने प्रेस को जारी बयान में दी। उन्होंने कहा कि बैठक में विभिन्न मुद्दों को लेकर मंथन किया जाएगा। वहीं सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेश आ रही समस्याओं को लेकर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कार्यकारिणी के सभी सदस्यों और खंड के सभी जोन प्रभारियों से आग्रह किया कि वर्ष 2023-24 के लिए पंजीकृत सदस्यों का पंजीकरण शुल्क का संपूर्ण ब्योरा बैठक में प्रस्तुत करें। वहीं नए सेवानिवृत्त सदस्यों को भी बैठक में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आमंत्रित करें।