{"_id":"65a3e994ce5d1f27ab0d1c06","slug":"rampur-news-parking-two-hundred-vehicle-indira-market-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-10959-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: चार करोड़ से बनेगी बहुमंजिला पार्किंग, दो सौ वाहन हो सकेंगे खड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: चार करोड़ से बनेगी बहुमंजिला पार्किंग, दो सौ वाहन हो सकेंगे खड़े
विज्ञापन
नगर परिषद की बैठक में पार्षदों ने जल्द कार्य शुरू करने का उठाया मामला, वाहन मालिकों को मिलेगी राहत
इंदिरा मार्केट फेस-टू के तहत होगा बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। प्रदेश के चार जिलों के प्रमुख व्यापारिक केंद्र में वाहनों की बढ़ती संख्या और ट्रैफिक व्यवस्था परेशानियों का सबब बनी हुई है। पार्किंग की उचित सुविधा न होने से रोजाना नेशनल हाईवे पांच पर वाहन पार्क हो रहे हैं। इससे शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ी हुई है। शहर के इंदिरा मार्केट में जल्द ही चार करोड़ रुपये की लागत से बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। नगर परिषद के पार्षदों ने सदन में पार्किंग निर्माण कार्य जल्द शुरू करने का मसला उठाया। बहुमंजिला पार्किंग में करीब 200 वाहनों के पार्क करने की सुविधा होगी। इससे कस्बावासियों को बड़ी राहत मिलेगी। गौर हो कि रामपुर शिक्षा, व्यापार और स्वास्थ्य सुविधाओं का केंद्र स्थल है। यहां रोजाना हजारों की संख्या में वाहन पहुंचते हैं, जिन्हें पार्क करने के लिए यहां पर्याप्त जगह नहीं है। ऐसे में इक्का-दुक्का पार्किंग से ही वर्षों से काम चल रहा है। शहर में जाम और पार्किंग की समस्या से लोगों को रोजाना जूझते देखा जा सकता है। शहर में लोगों की ज्वलंत मांग को देखते हुए शहर के इंदिरा मार्केट फेस टू पार्किंग का निर्माण को पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हामी भरी थी। यहां चार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली बहुमंजिला पार्किंग का शिलान्यास कर लोगों को राहत दी। पार्किंग निर्माण के लिए सरकार ने 57 लाख रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी है लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद पार्किंग निर्माण का मामला लटका रहा। पार्किंग निर्माण से जहां शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिलेगी वहीं नगर परिषद को इससे आमदनी भी होगी। यहां करीब दो सौ वाहनों को पार्क करने की सुविधा होगी। बीते दिनों हुई नगर परिषद की बैठक में मौजूद पार्षदों ने इंदिरा मार्केट फेस टू पार्किंग के निर्माण का मसला उठाया और जल्द कार्य शुरू करने की मांग उठाई। ऐसे में अब पार्किंग निर्माण जल्द शुरू होने की उम्मीद है। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी डॉ. वरूण शर्मा ने बताया कि इंदिरा मार्केट फेस टू पार्किंग निर्माण से पूर्व यहां चल रही दुकानों को पुरानी पार्किंग भवन में स्थानांतरित किया जाना है। जल्द ही औपचारिकताएं पूरी कर पार्किंग निर्माण शुरू किया जाएगा।