{"_id":"6510725f2c97759b18098154","slug":"rampur-news-nss-camp-seema-college-rohru-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-5898-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सीमा काॅलेज में धूमधाम से मनाया एनएसएस स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सीमा काॅलेज में धूमधाम से मनाया एनएसएस स्थापना दिवस
विज्ञापन
सीमा कालेज में एनएसएस दिवस मनाते हुए
रोहड़ू। राजकीय महाविद्यालय सीमा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने एनएसएस दिवस धूमधाम से मनाया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ भूपेंद्र सिंह ठाकुर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे।
राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित एवं पूर्व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ गोपाल दत्त शर्मा कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ किया गया। इसके बाद स्मृति चिह्न के रूप में अतिथियों को पौधे भेंट किए गए। इस दौरान स्वयंसेवियों ने लघु नाटिका, एकल गान और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई सीमा की उपलब्धि से विद्यार्थियों को अवगत करवाया। कार्यक्रम में करीब 150 स्वयंसेवियों ने भाग लिया।
एनएसएस स्वंयसेवियों की प्रस्तुतियों को सभी ने जमकर सराहा। कार्यक्रम के अंत में काॅलेज के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ उमेश नारटा और प्रो संधीरा ने स्वयंसेवियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन की बधाई दी।