{"_id":"658973535c9c0a47b50272c4","slug":"rampur-news-nogali-charismas-tulsi-pujan-celebration-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-10047-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: समूह गान एवं नृत्य की प्रस्तुति से बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: समूह गान एवं नृत्य की प्रस्तुति से बांधा समां
विज्ञापन
सर्वपल्ली राधाकृष्णनन कॉलेज में क्रिसमस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। सर्वपल्ली बीएड,एमएड संस्थान नोगली (बालना) में क्रिसमस दिवस और तुलसी दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने पहले सत्र में हाउस स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खो-खो और कबड्डी का आयोजन किया गया। दूसरे सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम में समूह गान और नृत्य की बेहतरीन प्रस्तुति से प्रतिभागियों ने खूब समां बांधा। प्रधानाचार्य डॉ. नवीन कुमार मोक्टा ने तुलसी पर्व और क्रिसमस पर्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि ये पर्व भारत वर्ष में ही नहीं, बल्कि देश के अन्य हिस्सों में भी विभिन्न स्वरूपों में मनाए जाते हैं। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार शर्मा ने प्रशिक्षुओं, अध्यापक और गैर अध्यापक वर्ग को तुलसी पर्व और क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं।