फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, nither, path, damage, heavy rain,

Rampur Bushahar News: भारी बारिश से देहरा पंचायत के पैदल रास्ते क्षतिग्रस्त

Sun, 30 Jul 2023 10:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 10:05 PM IST
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। नित्थर उपतहसील की ग्राम पंचायत देहरा पंचायत में भारी बारिश से पैदल रास्ते भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस वजह से लोगों को आवाजाही में भारी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। खासकर टूटे रास्तों से बच्चों और बुजुर्गों का चलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


वहीं भूस्खलन से चेबढ़ी गांव के निवासी त्रिलोक शर्मा का मकान भी चपेट में आया गया है। उनके खेत में लगी दो सौ से ज्यादा सेब के पौधों की नर्सरी भी रास्ता गिरने से बर्बाद हो गई है। इसी रास्ते से दर्जनों बच्चे राजकीय प्राइमरी स्कूल नित्थर और सरस्वती विद्या मंदिर हाई स्कूल नित्थर जाते हैं। रास्ते क्षतिग्रस्त होने से अभिभावकों को बच्चों की चिंता सता रही है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी अमीम चंद शर्मा, राकेश शर्मा, गोपाल शर्मा और संजीव कुमार ने प्रशासन और पंचायत से जल्द रास्तों को दुरुस्त करने की मांग की है। ग्राम पंचायत देहरा की प्रधान सरोज बाला ने बताया कि रास्ते को जल्द दुरुस्तकिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने बताया कि रास्ते की मरम्मत के लिए पंचायत को बोल दिया गया है। बारिश से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए राजस्व विभाग की टीम को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed