फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, nither, panchayat, people, thanks, abhinadan, program,

Rampur Bushahar News: नित्थर को परियोजना प्रभावित पंचायत में शामिल करने पर ग्रामीणों ने जताया आभार

Sun, 11 Feb 2024 05:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 05:14 PM IST
विज्ञापन
अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन करके जताई खुशी, युवाओं और ग्रामीणों में रोजगार और अन्य सुविधाओं की जगी आस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू)। सतलुज नदी पर निर्माणाधीन एसजेवीएन की लुहरी परियोजना की प्रभावित पंचायत में शामिल होने पर नित्थर पंचायत के ग्रामीणों ने खुशी जताई है। वर्ष 2023 में परियोजना प्रभावित जोन में दर्ज न होने पर पंचायत के ग्रामीणों में खासी नाराजगी थी लेकिन पूर्व जिप अध्यक्ष कुल्लू बुद्धि सिंह ठाकुर और सीपीएस सुंदर सिंह के प्रयासों से नित्थर को परियोजना प्रभावित पंचायतों में शामिल किया गया है। इससे यहां के युवाओं को परियोजना में रोजगार और परियोजना से मिलने वाले लाभों की आस जगी है। जन प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम आयोजित कर पूर्व जिप अध्यक्ष का आभार जताया। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह नित्थर में रविवार को ग्राम पंचायत नित्थर के पंचायत प्रतिनिधियों ने नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के जरिये ग्राम पंचायत नित्थर को विद्युत परियोजना प्रभावित पंचायतों में शामिल होने को लेकर पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष कुल्लू बुद्धि सिंह ठाकुर का धन्यवाद किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। इस दौरान ग्राम पंचायत नित्थर के कई महिला मंडल भी मौजूद रहे। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। प्रधान ग्राम पंचायत नित्थर जगदीश ठाकुर ने कहा की मई 2023 को ग्राम पंचायत नित्थर को परियोजना प्रभावित पंचायत से बाहर कर इसे प्रभावित जोन में लिया गया था। पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर और सीपीसी सुंदर सिंह ठाकुर के प्रयासों से पंचायत परियोजना प्रभावित पंचायतों में शामिल हुई है। इस मौके पर जितेंद्र ठाकुर, उप प्रधान देहरा यशपाल कटोच, प्रधान गढ़ेज दारा सिंह कायथ, उप प्रधान नित्थर होशियार चंद, प्रेम ठाकुर, बीर सिंह ठाकुर, अजीत सिंह ठाकुर, प्रमोद ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed