फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, nerwa news, pea, french bean, farmer,

Rampur Bushahar News: सूखे से किसानों पर दोहरी मार, फसल कम, दाम भी कम

Tue, 28 May 2024 07:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 07:57 PM IST
विज्ञापन
नेरवा में फ्रासबीन और मटर की फसल के उचित दाम नहीं मिलने से किसानों को झेलना पड़ रहा नुकसान
विज्ञापन

स्रोताें का पानी सूखने से सिंचाई नहीं कर पा रहे किसान, मंडियों में आवक भी घटी
संवाद न्यूज एजेंसी

नेरवा (रोहड़ू)। बीते कुछ दिनों से पड़ रही प्रचंड गर्मी से फसलें सूखने के कगार पर आ गई है। वहीं बारिश नहीं होने से फसलों की गुणवत्ता भी गिर गई है। इससे बागवानों पर मौसम की दोहरी मार पड़ रही है। नेरवा में वर्तमान में लोगों ने फ्रासबीन और मटर की फसलें लगाई हैं, लेकिन बारिश नहीं होने से किसानों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है। नेरवा सब्जी मंडी की चौहान फ्रूट कंपनी के मालिक आढ़ती ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि सूखे के कारण फसलों की गुणवत्ता गिर गई है। इसके चलते दामों में भारी गिरावट आई है। साथ ही कश्मीर की मंडियों के माल की भी आवक भी मंडियों में शुरू हो गई है। इसके कारण मटर और फ्रासबीन के दामों में कमी दर्ज की गई है। बीते सप्ताह तक गुणवत्ता के आधार पर मटर 50 से 70 और फ्रासबीन 50 से 70 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही थी जबकि मंगलवार को मंडी में मटर 25 से 50 और फ्रासबीन 45 से 55 रुपये के भाव से बिकी है। फसलों की आवक भी 200 बोरी से घटकर 100 बोरी ही रह गई है। गर्मी अधिक पड़ने के कारण पानी के स्रोत या तो सूख गए हैं या फिर उनमें पानी की मात्रा घट गई है। इसके चलते किसान फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। इस कारण सीजन लगभग दो सप्ताह कम हो जाने के चलते किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि मंडी में आजकल बेहतर गुणवत्ता के लहसुन की 100 से 150 कट्टों की आवक हो रही है। गुणवत्ता के आधार पर लहसुन 90 से 150 रुपये किलो के हिसाब से बिक रहा है। ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि अच्छी गुणवत्ता की फसलें चंडीगढ़ और दिल्ली जबकि हल्का माल सहारनपुर और देहरादून की मंडियों के लिए सप्लाई किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed