{"_id":"657ede7289a2222ff50904a8","slug":"rampur-news-national-kabaddi-medal-reshma-welcome-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-9682-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नेशनल में स्वर्ण पदक विजेता रेशमा का जोरदार स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नेशनल में स्वर्ण पदक विजेता रेशमा का जोरदार स्वागत
विज्ञापन
नेशनल में स्वर्ण पदक विजेता रेशमा का स्कूल प्रबंधन ने किया अभिनंदन
संवाद न्यूज एजेंसी
राेहड़ू। हिमालयन पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रोहड़ू की शारीरिक शिक्षक रेशमा गोगुलवान ने हिमाचल का प्रतिनिधित्व करते हुए 70वीं सीनियर नेशनल कबड्डी स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया है। रेशमा गुगलवान के अभिनंदन में स्कूल प्रबंधन ने रविवार को समारोह का आयोजन किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में रेशमा का भव्य स्वागत किया गया। स्कूल के छात्रों और शिक्षकों ने फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। विद्यालय के चेयरमैन दिनेश शर्मा, प्रधानाचार्या रंजू शर्मा ने कहा कि रेशमा का राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक हासिल करना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को प्रेरणा मिलेगी और आने वाले समय में भी वे खेल के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक नागेंद्र लूटा, जगदेव चौहान, पवन सूर्यान, बलवंत शर्मा, दिनेश शर्मा, आंचल शर्मा, पृथ्वीराज नेगी, अजय शर्मा, आरती चोपड़ा, सुरुचि शर्मा, वंदना शर्मा, मधु ठाकुर, नीतिका राठौर, पूजा कल्याण, श्रुति शर्मा, वनीता चौहान, रविकान्ता, प्रियंका सेठ, पूजा शर्मा, कुमारी पूजा और प्रियंका सेठ मौजूद रहे।