फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, nathpa, nh, blocked, due to, landslide,

Rampur Bushahar News: भूस्खलन से फिर 16 घंटे बाधित रहा एनएच, हजारों लोग हुए परेशान

Tue, 13 Feb 2024 07:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 07:29 PM IST
विज्ञापन
बार-बार हो रहे भूस्खलन से नेशनल हाईवे पर सफर करना बना चुनौती, वैकल्पिक मार्ग से की आवाजाही
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भावानगर (किन्नौर)। जिला किन्नौर के नाथपा में एक बार फिर भूस्खलन होने से नेशनल हाईवे पर वाहनों की आवाजाही थम गई। इस वजह से हजारों लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। करीब 16 घंटे के बाद नेशनल हाईवे प्राधिकरण ने मार्ग को बहाल करने में कामयाबी हासिल की है। वहीं लगातार हो रहे भूस्खलन से मार्ग पर सफर करना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। हालांकि एनएच बंद होने से लोगों को वैकल्पिक मार्ग से आवाजाही करनी पड़ी। मार्ग की हालत खस्ता होने से लोगों को भारी परेशानियों से जूझना पड़ा। एनएच बंद होने से लोग वैकल्पिक मार्ग वांगतू से डेड सुंगरा होकर आवाजाही कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार नाथपा में सोमवार रात आठ बजे एक बार फिर पहाड़ी से भूस्खलन हुआ, जिससे वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। भूस्खलन होने के कारण यहां से आवाजाही करना जानलेवा बना हुआ है। मार्ग से हजारों लोगों के अलावा सेना के जवान और पर्यटक भी सफर करते हैं। बार-बार हो रहा भूस्खलन, जहां लोगों के लिए परेशानी सबब बना हुआ है, वहीं यहां से सफर करते हुए कभी हादसा पेश आ सकता है। बहरहाल नाथपा में बाधित नेशनल हाईवे 16 घंटे के बाद बहाल कर दिया गया है। वहीं लोग इस बात को लेकर हैरान है कि बारिश और बर्फबारी के ही भूस्खलन हो रहा है। इसको लोग पर्यावरण से लगातार हो रही छेड़छाड़ को भी एक कारण मान रहे हैं। नेशनल हाईवे प्राधिकरण के कनिष्ठ अभियंता सतीश जोशी ने कहा कि नाथपा में बार-बार भूस्खलन हो रहा है। यहां बाधित एनएच को मंगलवार सुबह 11:30 बजे यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed