{"_id":"64ecdc55628fae49c7087206","slug":"rampur-news-nankhari-road-open-after-one-month-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-4645-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: एक माह के बाद यातायात के लिए बहाल हुई रामपुर-ननखड़ी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: एक माह के बाद यातायात के लिए बहाल हुई रामपुर-ननखड़ी सड़क
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। भारी बारिश के कारण रामपुर उपमंडल में ठप हुई परिवहन व्यवस्था धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगी है। सोमवार को ननखड़ी तहसील के हजारों लोगों को लाभान्वित करने वाले रामपुर-ननखड़ी मुख्य सडक़ शरण ढांक में यातायात के लिए बहाल कर दी गई है। इससे ननखड़ी क्षेत्र के हजारों लोगों को बड़ी राहत मिली है।
सोमवार को परिवहन निगम ने उक्त रूट पर ननखड़ी तक बस सेवा को ट्रायल के तौर पर भेजा। हालांकि अभी भी उपमंडल के दो दर्जन से अधिक ग्रामीण रूटों पर एचआरटीसी की बसों की आवाजाही ठप पड़ी है। वहीं विभिन्न स्थानों पर रामपुर डिपो की पांच बसें फंसी हुई हैं। गौर हो कि इस वर्ष हुई भारी बारिश के कारण रामपुर उपमंडल की सड़कों को भारी क्षति पहुंची है।
उपमंडल के अधिकतर ग्रामीण रूटों पर परिवहन व्यवस्था अभी भी पूरी तरह से सामान्य नहीं हो पाई हैं। सोमवार को परिवहन निगम रामपुर डिपो के 26 रूट ठप रहे। उपमंडल की उपतहसील सराहन का संपर्क अभी भी कटा हुआ है, जबकि फांचा, किन्फी, सरपारा, लबाना सदाना, धारा सरघा, पिपटी सेर और चकलोट बस सेवा सड़कें अवरुद्ध होने के कारण ठप पड़ी है। वहीं तकलेच के साथ लगते सेरीखड्ड में एक माह से भी अधिक समय से सड़क यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाई है। इस कारण 12/20 क्षेत्र की देवठी, मुनिश, दरकाली और काशापाट पंचायत का संपर्क कटा हुआ है।
विज्ञापन
इसके अलावा कोटगढ़ और निरमंड उपमंडल के बागीपुल से दुराह तक आने वाली सभी पंचायतों को जोड़ने वाला मार्ग अभी तक बहाल नहीं हो पाया है। इसके अलावा रामपुर से रोहड़ू वाया तकलेच और वाया भद्राश रूट भी बहाल हो गया है। एचआरटीसी की पांच बसें देवठी, दरकाली, मुनिश उर्मण, चकलोट और कुल्लू में फंसी हुई हैं। कई ग्रामीण रूटों पर संभावित स्थानों तक ही बसों को भेजा जा रहा है।
परिवहन निगम रामपुर डिपो के अड्डा प्रभारी स्वरूप दिवान ने बताया कि उपमंडल के 26 रूट अभी भी ठप पड़े हैं। सोमवार को रामपुर-ननखड़ी मार्ग बहाल होने के बाद ट्रायल पर बस ननखड़ी भेजी गई है। उन्होंने कहा कि सड़कें बहाल होते ही बस सेवाओं को शुरू किया जाएगा।