फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, minister, vikrmaditya, visited, rampur

रामपुर विधानसभा क्षेत्र का किया जाएगा एक समान विकास : विक्रमादित्य

Mon, 03 Jul 2023 10:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर बुशहर उपमंडल की ग्राम पंचायत तकलेच और देवठी में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि पांच वर्षों के दौरान रामपुर विधानसभा क्षेत्र का संतुलित विकास सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तकलेच 6 से 7 पंचायतों का केंद्र है। यहां पर हर प्रकार से सुविधाएं सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है।
विज्ञापन


सड़कों के सुधारीकरण पर चरणबद्ध तरीके से बल दिया जा रहा है, जिससे यहां के दुर्गम इलाकों में लोगों को आवागमन की सुविधा प्राप्त हो सके। बरखट से खलोटू सड़क को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत डाल दिया गया है, जिससे सड़क की सुविधा लोगों को प्राप्त हो सके। इसके अतिरिक्त अन्य सड़कों को भी किसी न किसी मद में डालकर उनका सुधारीकरण सुनिश्चित किया जाएगा। विक्रमादित्य सिंह ने ग्राम पंचायत देवठी में सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन से यहां पर स्थानीय लोगों को अनेक आयोजन करवाने की सुविधा उपलब्ध होगी। लोकसभा सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि क्षेत्र के विकास में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने देंगे, जिससे यहां लोगों को सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन


इस दौरान स्थानीय विधायक नंद लाल ने भी लोगों को संबोधित किया। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी, सदस्य त्रिलोक भलूनी, बिमला शर्मा, ग्राम पंचायत प्रधान नमिता शर्मा, बीडीसी अध्यक्ष आशीष, बीडीसी सदस्य मीना देवी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed