फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, meting, mla, trader

Rampur Bushahar News: ठियोग बाजार के कारोबारियों ने विधायक के सामने उठाया एनएच बंद होने का मुद्दा

Mon, 08 Apr 2024 07:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 07:26 PM IST
विज्ञापन
कारोबारी बोले, मार्ग बंद होने से झेलना पड़ रहा नुकसान, कई पलायन करने पर हुए मजबूर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग बाजार में बाईपास बनने के बाद पुराना एनएच बंद होने से व्यापारियों का कारोबार ठप हो गया है। कारोबारियों का दावा है कि इस वजह से बाजार के 20 के करीब व्यापारी पलायन कर चुके हैं। इस समस्याओं को लेकर कारोबारियों ने ठियोग विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलदीप राठौर के साथ बैठक का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता करते हुए विधायक कुलदीप राठौर ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि जल्द उनकी समस्याओं को सुलझा दिया जाएगा, जिससे व्यापारियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि बंद सड़क के कार्य को जल्द पूरा करने के लिए अधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित किया जा चुका है। जल्द ही कम को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कस्बे को जल्द 16 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन पेयजल योजना का लाभ मिलेगा। कस्बे में सौंदर्यीकरण के कार्य को प्राथमिकता से किया जाएगा। ठियोग बाजार में अन्य शहरों की तरफ माल रोड बनाने ,सिनेप्लेक्स खोलने और पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। ठियोग क्षेत्र के विकास को गति देना उनकी प्राथमिकता है। बैठक में व्यापारियों ने कारोबार कम होने, खुदी हुई सड़क से धूल उड़ने और स्वर्ण व्यापारी के आवास पर गोली चलने का मुद्दा भी उठाया। व्यापारी विरेंद्र जोशी ने विभागीय अधिकारियों कि कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए सीवरेज लाइन का काम जल्द पूरा करने और सड़क को पक्का करने की मांग की। अन्य व्यापारियों ने भी विधायक से इस मुद्दे पर हस्तक्षेप करने और समस्या को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाने का आग्रह किया। कारोबारियों ने कहा कि अगर जल्द हालात नहीं सुधरे तो व्यापारी वर्ग पर संकट गहरा जाएगा। व्यापारी वर्ग एक तरफ व्यापार कम होने और दूसरी तरफ धूल की समस्या से जूझ रहा है। बैठक में ठियोग बाजार के कारोबारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed