{"_id":"657853476d5bb3609b092e21","slug":"rampur-news-mathematical-society-rampur-college-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-9415-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: श्रेया मेहता बनीं गणित सोसायटी रामपुर कॉलेज की अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: श्रेया मेहता बनीं गणित सोसायटी रामपुर कॉलेज की अध्यक्ष
विज्ञापन
आशा बीएससी द्वितीय वर्ष को उपाध्यक्ष, पिंकी को महासचिव की कमान
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर में मंगलवार को गणित विभाग की मैथेमेटिकल सोसायटी का गठन किया गया। इस दौरान डाॅ. जीवन सिंह मसोई की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से सोसायटी के अध्यक्ष पद के लिए प्रीति बीएससी तृतीय वर्ष को चुना गया जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर श्रेया मेहता बीएससी तृतीय वर्ष और आशा बीएससी द्वितीय वर्ष को उपाध्यक्ष चुना गया है। इसके अलावा महासचिव पद के लिए पिंकी बीएससी द्वितीय वर्ष, संयुक्त सचिव पद पर कल्पना बीएससी प्रथम वर्ष, कोषाध्यक्ष कनिका बीएससी द्वितीय वर्ष, प्रेस सचिव अखिल ठाकुर बीएससी तृतीय वर्ष को चुना गया। सलाहकार पद पर उत्तम एमएससी तृतीय सत्र और सोनाली एमएससी प्रथम सत्र से चुना गया। सोमेश शर्मा, सुशीला और आयुष शर्मा कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। इस अवसर पर गणित विभाग से प्रो. महेश्वर ठाकुर और प्रो. अनुराधा नेगी मौजूद रहे। उन्होंने गणित सोसायटी के बारे में विद्यार्थियों से विचार साझा किए। विभागाध्यक्ष डाॅ. जीवन सिंह मसोई ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह की सोसाइटी के गठन का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध करवाना है। 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जा रहा है। इस वर्ष इसका थीम मैथेमेटिक्स फॉर एरीवन है। इस अवसर पर गणित विभाग विद्यार्थियों के लिए विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन करेगा।