फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, mata pachala, newly, constructed, temple,

Rampur Bushahar News: देवी-देवताओं के दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब

Thu, 29 Feb 2024 07:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 07:59 PM IST
विज्ञापन
माता पच्छला की नवनिर्मित कोठी का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम, वाद्ययंत्रों की थाप पर कोठी के शिखर पर कलश किया स्थापित
विज्ञापन

देवी-देवताओं की विदाई के साथ धार्मिक कार्यक्रम संपन्न, हजारों लोगों ने की शिरकत
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी( कुल्लू)। आनी क्षेत्र की अधिष्ठात्री देवी माता पच्छला की नवनिर्मित कोठी की प्राण प्रतिष्ठा के धार्मिक आयोजन में हजारों लोगों ने शिरकत की। सबसे पहले ब्रह्म मुहूर्त में माता की नई कोठी की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में देवता जोगेश्वर महादेव की अगुवाई में शिखा पूजन और फेरी की रस्में निभाई गईं। शांद महायज्ञ में वाद्ययंत्रों की थाप पर कोठी के शिखर पर कलश की स्थापना की गई। इसमें गुर ने खेल में आकर आयोजन को भक्तिमय बनाया। शिखा फेरी की रस्म को देखने के लिए गुरुवार को मंदिर परिसर में आस्था का जन सैलाब उमड़ा। धार्मिक आयोजन में देवता जोगेश्वर महादेव, देवता परशुराम ओलवा, देवता पनेवी नाग और देवता व्युन्गली नाग ने त्रिशूल रूप और देवता चंभू झाकड़ी ने रथ रूप में शिरकत की। वहीं माता बाड़ी दुर्गा चखाना, देवता खुड्डीजल, माता शाणी दुर्गा ( डगैणी) और देवता पंचवीर काथला ने छड़ी रूप (खुंबडी) में देव वाद्य यंत्रों की थाप पर अपने कारकुनों और देवलुओं के साथ उपस्थिति दर्ज करवाई। सभी देवी-देवताओं का स्थानीय मंदिर कमेटी और आयोजन समिति ने देव परंपरा के अनुसार भव्य स्वागत किया। आयोजन में विभिन्न ब्राह्मणों द्वारा हवन, पाठ और यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ ही माता पच्छला अपनी नई भव्य एवं आलौकिक कोठी के गर्भ गृह में विराजमान हुईं। देवी-देवताओं की भावपूर्ण विदाई के साथ धार्मिक आयोजन विधिवत रूप से संपन्न हो गया। आयोजन में हजारों भक्तों ने देवालय पहुंचकर शीश नवाया और सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में करीब 20,000 लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed