{"_id":"65c8c7b686f39ebeb00fdacd","slug":"rampur-news-masali-school-building-work-not-completed-in-seven-years-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-112031-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: 4.37 करोड़ रुपये मंजूर, सात साल में नहीं बन सका मसली स्कूल का भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: 4.37 करोड़ रुपये मंजूर, सात साल में नहीं बन सका मसली स्कूल का भवन
विज्ञापन
अभिभावकों ने प्रदेश सरकार से जल्द निर्माण कार्य पूरा करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मसली स्कूल जर्जर असुरक्षित भवन में चल रहा है। इस वजह से विद्यार्थी खतरे के साये में पढ़ाई करने को मजबूर है। हैरानी इस बात की है कि स्कूल के नए भवन के निर्माण के लिए सात साल पहले 4.37 करोड़ रुपये मंजूर हाे चुकी है। इसके बाद भवन का शिलान्यास कर काम भी शुरू कर दिया गया है लेकिन सरकार और विभाग की लापरवाही के कारण भवन का निर्माण कार्य आज भी अधूरा है। ऐसे में निर्माण कार्य अधर में लटकने से मसली स्कूल भवन की छत का सरिया जंग खा रहा है, वहीं दीवारों पर घास उगना शुरू हो गई है। भवन का कांग्रेस सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने वर्ष 2017 में शिलान्यास किया था लेकिन प्रशासनिक और राजनीतिक तालमेल की कमी के कारण स्कूल भवन पर्याप्त बजट उपलब्ध होने के बाद भी आज तक भवन का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। रोहड़ू से कांग्रेस के विधायक सात सालों से लोग चुनते आ रहे हैं। हालांकि विधायक स्कूल भवन के निर्माण को लेकर विधानसभा सत्र मार्च 2021 और फरवरी 2022 में सवाल उठाकर अपनी जिम्मेवारी पूरी कर चुके हैं। लोग बच्चाें की सुरक्षा और पढ़ाई को लेकर चिंतित है। ग्रामीण कई बार सरकार और प्रशासन के सामने स्कूल भवन के कार्य को पूरा करने की मांग कर चुके हैं। प्रदेश में आज से नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो चुका है। स्कूल में पहली कक्षा से जमा दो तक विद्यार्थियों की संख्या पिछले शैक्षणिक सत्र में ढाई सौ के करीब रही है। ऐसे में इस साल भी असुरक्षित स्कूल भवन में कक्षाएं चलानी पड़ेंगी। इसको देखते हुए अभिभावकों और शिक्षकों ने प्रदेश सरकार से जल्द स्कूल भवन का निर्माण कार्य पूरा करने की मांग की है।
इनसेट
भवन निर्माण स्थल पर भूमि को लेकर विवाद के कारण मामला लटका था। अब विवाद का निपटारा हो चुका है। स्कूल भवन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। शीघ्र इसके निर्माण को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
विजय ठाकुर, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग