फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, lavi, traffic, plan,

Rampur Bushahar News: लवी मेले में वजीर बावड़ी वाया झाकड़ी होकर होगी बड़े वाहनों की आवाजाही

Thu, 09 Nov 2023 07:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:29 PM IST
विज्ञापन
चौधरी अड्डे से नहीं चलेंगी किन्नौर, झाकड़ी और सराहन को बसें, वजीर बावड़ी से मेला स्थल तक वनवे होगा ट्रैफिक
विज्ञापन


एक मिनट ट्रैफिक प्लान के तहत कार्य करेगी पुलिस, जाम से निपटने के लिए तैयारियां पूरी

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन, पुलिस और परिवहन विभाग ने पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। 10 नवंबर से मेले को लेकर नया ट्रैफिक प्लान लागू हो जाएगा। इसके तहत शुक्रवार से मेला संपन्न होने तक शिमला की ओर से बड़े वाहनों की आवाजाही वजीर बावड़ी से झाकड़ी होकर होगी। रामपुर चौधरी अड्डे से किन्नौर, झाकड़ी, 15/20 और सराहन की ओर बसों की नहीं चलेंगी। मेले के दौरान इन स्थानों के लिए बसें एचआरटीसी की कार्यशाला से रवाना होंगी। इसमें सराहन, किन्फी, फांचा, चंडी ब्रांडा और किन्नौर जिलों को जाने वाली बसें शामिल हैं। वहीं रचोली, शिखरधार, गौरा, सनेई खंडों की ओर जाने वाली बसें गौरा द्विभाजन बिंदु से डायवर्ट होंगी। शिमला की ओर से आने वाले बड़े वाहनों को वाया वजीर बावड़ी होकर भेजा जाएगा। मेले में नेशनल हाईवे पांच वजीर बावड़ी से खनेरी तक वाहनों की एकतरफा आवाजाही होगी। पुलिस वन मिनट ट्रैफिक प्लान के तहत यातायात व्यवस्था बनाए रखेगी। मेले के दौरान पुलिस और होमगार्ड के जवान जगह-जगह तैनात रहेंगे और ट्रैफिक व्यवस्था संभालेंगे। पुलिस की चार क्यूआरटी टीमें और छह ट्रैफिक मोटरसाइकिल ट्रैफिक जाम की स्थिति से निपटने में अहम भूमिका निभाएंगे। एसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed